Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया से पहले देश में सोना खरीदने का माहौल बन चुका है। इस बार सिर्फ ज्वैलरी शॉप ही नहीं, बल्कि फिनटेक कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग ऑफर लेकर आए हैं। बदलते समय के साथ लोगों का खरीदने का तरीका भी बदल रहा है। अब पारंपरिक सोने के साथ डिजिटल गोल्ड की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार भारत में डिजिटल गोल्ड मार्केट 2025 में 69% बढ़कर 13.5 टन तक पहुंच गया। इससे साफ है कि लोग अब ऑनलाइन और छोटे अमाउंट में भी सोने में निवेश करना पसंद कर रहे हैं।
