Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का है प्लान? ये ज्वैलर्स दे रहे हैं डिस्काउंट

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। देशभर में अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए कई ज्वैलर्स सिल्वर, गोलड और डायमंड ज्वैलरी पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 3:26 PM
Story continues below Advertisement
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। देशभर में अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए कई ज्वैलर्स सिल्वर, गोलड और डायमंड ज्वैलरी पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।

हल्की ज्वैलरी और नए ऑप्शन की मांग बढ़ी

पहले जहां लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे सोना खरीदते थे, वहीं अब ग्राहक ज्यादा जागरूक हो गए हैं। खासकर इस बार युवा ग्राहक भारी ज्वैलरी की बजाय हल्की और रोज पहनने वाली ज्वैलरी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 9 से 18 कैरेट तक की ज्वैलरी की मांग बढ़ रही है। इसके अलावा डायमंड और लैब-ग्रोन डायमंड की तरफ भी लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। एक्सपर्ट के अनुसार सोने की ऊंची कीमतों के कारण लोग अब दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं, जैसे डायमंड या डिजिटल गोल्ड।


ज्वैलर्स दे रहे हैं खास ऑफर्स

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वैलर्स कई तरह के ऑफर्स और स्कीम्स भी लेकर आए हैं। कई कंपनियां मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट, डायमंड वैल्यू पर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर दे रही हैं। कुछ ज्वैलर्स गोल्ड रेट प्रोटेक्शन जैसी स्कीम भी दे रहे हैं, जिसमें ग्राहक पहले थोड़ा पैसा देकर सोने की कीमत लॉक कर सकते हैं और बाद में कम रेट का फायदा उठा सकते हैं।

Kama Jewelry के मैनेजिंग डायरेक्टर कॉलिन शाह के अनुसार इस फेस्टिव सीजन में ज्वैलरी सेक्टर की सेल में 10–12% तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सोना यानी बुलियन और 22 कैरेट ज्वैलरी में निवेश जारी रहेगा। वहीं, युवाओं के बीच 9–18 कैरेट की हल्की और रोज पहनने वाली ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है।

कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रिटेलर्स कई तरह के ऑफर्स और स्कीम्स लेकर आए हैं। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड सोने, अनकट और जेमस्टोन ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज में 30% तक की छूट दे रहा है, साथ ही डायमंड वैल्यू पर भी 30% तक डिस्काउंट मिल रहा है। SBI कार्ड से खरीदारी करने पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

Aditya Birla Jewellery Indriya की ओर से मेकिंग चार्ज और डायमंड वैल्यू पर 35% तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन प्लान के तहत ग्राहक 25% एडवांस देकर कीमत लॉक कर सकते हैं और बाद में कम रेट का फायदा उठा सकते हैं।

KISNA Diamond and Gold Jewellery ने भी इसी तरह का गोल्ड रेट प्रोटेक्शन प्लान लॉन्च किया है, जिससे ग्राहक थोड़ा पेमेंट करके कीमत फिक्स कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक अक्षय तृतीया के दौरान उनकी सालाना सेल का 15–18% हिस्सा आता है।

वहीं Solitario इस सीजन में डायमंड ज्वैलरी को बढ़ावा दे रही है। कंपनी ग्राहकों को गोल्ड की जगह डायमंड खरीदने के लिए प्रेरित कर रही है और पहले 101 ग्राहकों को फ्री डायमंड देने का ऑफर भी दे रही है। साथ ही यह ब्रांड लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वैलरी पर भी फोकस कर रहा है।

Limelight Lab Grown Diamonds की फाउंडर पूजा माधवन के अनुसार सोने की बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब ज्यादा वैल्यू वाले ऑप्शन जैसे लैब-ग्रोउन डायमंड की ओर बढ़ रहे हैं। कंपनी डायमंड वैल्यू पर 30% तक छूट, मेकिंग चार्ज पर 50% तक डिस्काउंट और तय खरीद पर फ्री गोल्ड कॉइन दे रही है। यह ऑफर 30 अप्रैल तक मान्य है।

आज के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी गोल्ड निवेश आसान हो गया है। Paytm जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोग छोटी रकम से 24 कैरेट गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। इसमें SIP जैसे विकल्प और तुरंत सेल-परचेज की सर्विस मिलती है। इससे नए निवेशक आसानी से जुड़ रहे हैं। यह गोल्ड सुरक्षित वॉल्ट में स्टोर होता है और MMTC-PAMP जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में रखा जाता है।

रेलवे टिकट पर दे रहा 3% डिस्काउंट, बस करना होगा ये काम; 3 महीने तक रहेगा ऑफर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।