अगर आप भी ओरिएंटल बैंक (Oriental bank -OBC), इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India - UBI) के कस्टमर्स हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, अगले तीन बाद यानी 1 अक्टूबर से इन बैंकों की पुरानी चेकबुक बेकार हो जाएगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि ओरिएंटल और यूनाइटेड बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में 1 अप्रैल 2020 को हो चुका है। अब बैंक की पुरानी चेकबुक या पासबुक 1 अक्टूबर से मान्य नहीं होगी।
