Rules to change from 1st June: हर महीने किसी न किसी तरह के नियमों में बदलाव होता रहता है। ये बदलाव ये सीधे आपकी जेब पर असर डालते हैं। ऐसे में इन नियमों के बारे में जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

जानिए 1 जून से कौन से नियमों में बदलाव हो रहा है। जिसका आम लोगों पर  असर पड़ेगा।

इनकम टैक्स की वेबसाइट में बदलाव

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फाइलिंग पोर्टल 1 से 6 जून तक काम नहीं करेगी। 1 से 6 जून तक मौजूदा वेबसाइट www.incometaxindiaefilling.gov.in पर काम नहीं किया जा सकेगा। 7 जून को सरकार की तरफ से www.incometaxgov.in वेबसाइट लांच की जाएगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 जून से लागू होगा पॉजिटिव पे सिस्टम

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक ध्यान रखें कि बैंक में 1 जून से चेक से पेमेंट का तरीका बदलन जाएगा। बैंक अपने ग्राहकों के लिए पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन शुरू कर रहा है जिसमें चेक जारी करने वाले को उस चेक से जुड़ी कुछ जानकारी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पेमेंट करने वाले बैंक को देनी होगी।

यह जानकारी SMS, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या ATM के जरिए दी जा सकती है। ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक की डिटेल्स को तभी रिकन्फर्म करना होगा, जब वे 2 लाख रुपये या इससे ज्यादा के बैंक चेक जारी करेंगे।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हो सकता है बदलाव

नए महीने में LPG के दामों में भी बड़ा बदलाव किया जा सकता है। क्योंकि सरकारी तेल कंपनियां हर महीने LPG सिलेंडर के नए दाम की घोषणा करती हैं।  ऐसे में दाम में इजाफा हो सकता है या राहत भी मिल सकती है। 

स्मॉल सेविंग स्कीम में हो सकता है बदलाव

मार्च महीने में स्मॉल सेवंग स्कीम्स में PPF, NSE, KVP और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी सरकारी स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया गया था। लेकिन विरोध के बाद केंद्र सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि अब इस नियम में 1 जून से बदलाव किया जा सकता है। हालांकि पुरानी दरें 30 जून तक लागू हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।