यदि आप अपने पुराने लैपटॉप को एक नए के लिए ट्रेड-इन करना चाहते हैं, तो Amazon के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Amazon’s Great Indian Festival) और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल (Flipkart’s Big Billion Days sale) आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है। दोनों ही अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर लाइव सेल चला रहे हैं।
छूट के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के साथ पेमेंट करने पर अतिरिक्त छूट दे रहा है। Amazon एचडीएफसी बैंक कार्ड और EMI के जरिये पेमेंट करने पर भी 1,750 रुपये से 10,750 रुपये के बीच छूट दे रहा है। यहां कीमतें काफी ज्यादा डिस्काउंट पर हैं।
Chromebook पर बेस्ट डील - आसुस क्रोमबुक की अपनी नई C सीरीज पर छूट दे रहा है। फ्लिपकार्ट पर क्रोमबुक सी214, सी223, सी423 और सी523 पर 2000 रुपये तक की छूट दे रहा है। HP क्रोमबुक MT8183 पर फ्लिपकार्ट पर 21,990 रुपये में मिल रहा है। Lenovo IdeaPad 3 और IdeaPad Flex 3 Chromebook अब क्रमशः 18,990 रुपये और 28,990 रुपये में ऑफर किया जा रहा है। Chromebook उन लोगों के लिए बेस्ट है जो सिर्फ ई-लर्निंग के लिए मशीनों में रुचि रखते हैं।
40,000 रुपये से कम के लैपटॉप पर बेस्ट डील - Amazon The Dell Inspiron 15 (2021) एमएस वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट आदि जैसे ऐप्स पर ब्राउज़िंग और काम करने के बीच मल्टीटास्किंग के लिए एक अच्छा लैपटॉप है। 36,240 रुपये की शुरुआती कीमत पर Inspiron 15 (2021) सबसे अच्छे बजट लैपटॉप में से एक है। Amazon पर HP 15s (AMD मॉडल) को 35,499 रुपये की शुरुआती कीमत में ऑफर कर रहा है। Asus VivoBook 14 (2021) 35,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
60,000 रुपये से कम के बेस्ट लैपटॉप – Amazon Dell Vostro 3400 विश्वसनीय लैपटॉप है और Amazon पर 50,740 रुपये में मिल रहा है। आसुस का Xiaomi Mi Notebook Horizon Edition 14 (10th Gen Intel Core i7) ऐमेजॉन पर 53,990 रुपये में मिल रहा है। आसुस वीवोबुक 14 (2021) 51,740 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5 अमेज़न पर 58,740 रुपये में मिल रहा है।