Amazon सेल में Motorola Razr40 मिलेगा सिर्फ 45000 रुपये में, चेक करें धमाकेदार डील

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: Amazon अपनी साल की सबसे बड़ी सेल में से एक ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) शुरू करने के लिए तैयार है। यह 8 अक्टूबर को उसी समय शुरू होगी जब फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) लाइव होगी

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 7:18 PM
Motorola Razr40 के बेस और अल्ट्रा मॉडल की कीमत 59,999 रुपये और 89,999 रुपये है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: Amazon अपनी साल की सबसे बड़ी सेल में से एक ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) शुरू करने के लिए तैयार है। यह 8 अक्टूबर को उसी समय शुरू होगी जब फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) लाइव होगी। सेल ऑफर के दौरान मोबाइल, लेपटॉप, फैशन वेयर सभी कम कीमतों पर ऑफर किये जाएंगे। Amazon की सेल के दौरान Motorola Razr40 सीरीज मोबाइल की कीमतें भी कम की जाएंगी। इस साल की शुरुआत में जुलाई में भारत में लॉन्च किए गए मोबाइल में Motorola Razr40 और Motorola Razr40 अल्ट्रा मॉडल शामिल है। सेल से पहले Amazon ने इन फोन्स पर डील्स लाइव कर दी हैं।

Motorola Razr40, Motorola Razr40 अल्ट्रा की भारत में कीमत

Motorola Razr40 के बेस और अल्ट्रा मॉडल की कीमत 59,999 रुपये और 89,999 रुपये है। सभी बैंक ऑफर्स सहित Amazon ग्रेट इंडियन सेल डिस्काउंट के साथ Motorola Razr40 और Motorola Razr40 अल्ट्रा को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। ये सेल में क्रमश: 49,999 और 72,999 रुपये में मिल रहे हैं। अगर ग्राहक एक्सचेंज का विकल्प चुनते हैं तो कीमतें और कम हो सकती हैं। एक्सचेंज ऑफर में ये 40 से 45 हजार रुपये में मिल जाएगा। Motorola Razr40 को 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है और यह सेज ग्रीन, समर लिलैक और वेनिला क्रीम रंगों में मिल रहे हैं। अल्ट्रा मॉडल इनफिनिट ब्लैक और विवा मैजेंटा रंग का भी ऑप्शन है।


Motorola Razr40, Motorola Razr40 की स्पेसिफिकेशन

बेस Motorola Razr40 में 6.9-इंच फुल-HD+ 144Hz pOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 1.5-इंच OLED कवर स्क्रीन है। हाईएंड अल्ट्रा मॉडल 6.9-इंच फुल-एचडी+ 165Hz pOLED इनर डिस्प्ले और 3.6-इंच (1,056x1,066 पिक्सल) 144Hz pOLED पैनल से लैस है। बेस मॉडल को स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC पावर देता है, जबकि अल्ट्रा मॉडल स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ आता है।

बैटरी बैकअप

Motorola Razr40 में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,200mAh की बैटरी है, जबकि रेज़र 40 अल्ट्रा में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,800mAh की बैटरी है।

Banking Stocks: बैंकिंग शेयरों की जोरदार पिटाई, बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयर लाल निशान में बंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।