Amazon Great Indian Festival Sale 2023: Amazon अपनी साल की सबसे बड़ी सेल में से एक ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) शुरू करने के लिए तैयार है। यह 8 अक्टूबर को उसी समय शुरू होगी जब फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) लाइव होगी। सेल ऑफर के दौरान मोबाइल, लेपटॉप, फैशन वेयर सभी कम कीमतों पर ऑफर किये जाएंगे। Amazon की सेल के दौरान Motorola Razr40 सीरीज मोबाइल की कीमतें भी कम की जाएंगी। इस साल की शुरुआत में जुलाई में भारत में लॉन्च किए गए मोबाइल में Motorola Razr40 और Motorola Razr40 अल्ट्रा मॉडल शामिल है। सेल से पहले Amazon ने इन फोन्स पर डील्स लाइव कर दी हैं।
