Amazon Flipkart Sale Offers: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon और Flipkart ने साल की अपनी सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर दिया है। दोनों ही कंपनियों की सेल 8 अक्टूकर यानी तीन दिन में शुरू होने वाली है। अगर आप लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो इस बार कई शानदार ऑफर सेल में मिलने वाले हैं। Amazon पर मैकबुक जैसे प्रीमियम लैपटॉप बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं। एमेजॉन की ग्रेड इंडियन सेल में ग्राहक MacBook को मार्केट प्राइस से 30 हजार रुपये तक कम के रेट में खरीद सकते हैं।
एम1 चिप वाला ऐप्पल मैकबुक एयर नवंबर 2020 में 13.3 इंच आईपीएस रेटिना डिस्प्ले और 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किया गया था। Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर MacBook 99,900 रुपये में लिस्ट है। एमेजॉन की ग्रेड इंडियन सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) में Macbook Air M1 आपको 30 हजार रुपये कम कीमत में मिल रही है। एमेजॉन की साइट पर अभी ये 69,990 रुपये में लिस्ट है।
साथ में इन ऑफर्स का उठा सकते हैं फायदा
एमेजॉन एक्सचेंज ऑफर के तहत अधिकतम 11,250 रुपये तक डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप इसे खरीदने के लिए Amazon Pay ICICI कार्ड के जरिये पेमेंट करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। कम कीमत पर लैपटॉप खरीदने के लिए एक्सचेंज विकल्प भी चुन सकते हैं। मैकबुक एयर M1 लैपटॉप का 8GB + 256GB वैरिएंट में मिल रही है। लैपटॉप में गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे रंग के ऑप्शन मिल रही हैं।
एप्पल मैकबुक एयर M1 की स्पेसिफिकेशन
13.3 इंच आईपीएस रेटिना डिस्प्ले के सा, मैकबुक एयर एम1 2,560 x 1,600 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह Apple M1 चिप से ऑपरेट होत है, इसमें 8-कोर CPU, 7/8-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन है। इसमें एक बार चार्ज होने के बाद 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। लैपटॉप में MacOS BigSur पहले से इंस्टॉल है। मैकबुक एयर एम1 डॉल्बी एटमॉस-एन्हांस्ड डुअल स्पीकर को सपोर्ट करता है और तीन-माइक ऐरे और 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ आता है। लैपटॉप में फोर्स टच ट्रैकपैड और बैकलिट मैजिक कीबोर्ड है। यह टच आईडी सेंसर और एचडी फेसटाइम कैमरा से भी लैस है। यह वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।