Amazon Great Indian Festival Sale Offer: Amazon की सबसे बड़ी सेल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Great Indian Festival) 10 अक्टूबर से लाइव होगी। कंपनी ने अपने शॉपिंग ऐप पर बताया है कि प्राइम ग्राहकों के लिए सेल ऑफर जल्दी शुरू हो जाएंगे। अभी तक फ्लिपकार्ट ने फेस्टिवल फ्लैगशीप सेल कब शुरू होगी, ये नहीं बताया है। फ्लिपकार्ट त्योहार के शुरू होने पर बिग बिलियन डेज (Big Billion Days Sale) चलाता है। ज्यादातर दोनों कंपनियों की सेल साथ-साथ ही चलती है। सेल शुरू होने में एक-दो दिन का ही अंतर होता है। इस साल भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।
सितंबर-अक्टूबर में कंपनियां शुरू करती है सेल सीरिज
ई-कॉमर्स कंपनियां सितंबर से अक्टूबर तक सेल की कई सीरिज चलाती हैं। कंपनियों को ये सेल सीरिज त्योहार के समय ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी और खींचने में मदद करती है। ये कंपनी की पर्फॉरमेंस को भी दर्शाती है। फेस्टिव सीजन में होने वाली सेल कंपनियो के ग्रॉस मर्केनडाइज वैल्यू (Gross Merchandise Value - GMV) के लगभग 50 फीसदी है।
दिवाली पर सेल बढ़ने की है उम्मीद
हर साल सितंबर- अक्टूबर के त्योहारी सीजन की सेल कंपनियों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहती है। Redseer के एक्सपर्ट ने पहले कहा था कि फेस्टिव सीजन में ग्राहक काफी उत्साहित रहते हैं। त्योहारी सीजन की सेल साल-दर-साल 20 प्रतिशत तक बढ़कर जीएमवी में 90,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
ग्राहकों को रहता है नए प्रोडक्ट का इंतजार
कई ग्राहक अपनी विशलिस्ट (Wishlist on App) में प्रोडक्ट ऐड करके रखते हैं। जब कंपनियं अपने सेल ऑफर शुरू करती है तो उन प्रोडक्ट को कम दाम में खरीदते हैं। उदाहरण के लिए Amazon का GIF स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरी, घर और रसोई, फैशन, टीवी और कई अन्य प्रोडक्ट केटेगरी में 40-60 प्रतिशत की छूट मिलती है। Amazon ने SBI के साथ भी पार्टनरशीप कर रखी है। एसबीआई कार्ड से पेमेंट करने पर छूट भी मिलती है।
सेल Live होने का है इंतजार
ग्राहक नए लॉन्च हुए iPhone 15 को खरीदने का भी इंतजार कर रहे हैं, जो भारत में पहले ही हिट हो चुका है। जहां कुछ ग्राहक iPhone 15 खरीदने के लिए घंटों तक Apple स्टोर्स के बाहर लाइन में खड़े हुए हैं। ग्राहक सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट के लाइव होने का भी इंतजार कर रहे हैं।
कंपनियों को उम्मीद इस साल बेहतर रहेगी सेल
यह सेल ऐसे समय में लाइव हो रही है जब देश में ई-कॉमर्स इंडस्ट्री पहले जितनी तेजी से नहीं बढ़ रही है। महंगाई ने इस पर सबसे ज्यादा असर डाला है। इसके बावजूद कंपनियां फेस्टिव सीजन की सेल को लेकर उत्साहित रहती हैं। Amazon इंडिया के हेड मनीष तिवारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई का असर बहुत अधिक नहीं होगा। उन्हें लगता है कि साल 2023 की सेलबीते सालों की तुलना में बेस्ट फेस्टिव सेल रहने वाली है।