Amazon Great Indian Festival Sale: सेल में आधे दाम पर मिलेंगे प्रोडक्ट, चेक करें EMI, एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival Sale: Amazon की सबसे बड़ी Great Indian Festival सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी। Amazon की सेल में फैशन और ब्यूटी, मोबाइल, टीवी और होम एप्लाएंस आदि सभी पर डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। Amazon सेल में SBI कार्डहोल्डर 10 प्रतिशत की छूट का फायदा भी उठा सकते हैं

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 4:21 PM
Amazon Great Indian Festival Sale: Amazon की सबसे बड़ी Great Indian Festival सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी।

Amazon Great Indian Festival Sale: Amazon की सबसे बड़ी Great Indian Festival सेल 10 अक्टूबर से शुरू होगी। Amazon की सेल में फैशन और ब्यूटी, मोबाइल, टीवी और होम एप्लाएंस आदि सभी पर डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। कंपनी के ऐप पर सेल के लैंडिंग पेज के अनुसार शॉपिंग के दौरान लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन, स्मार्ट टीवी, एक्सेससरी और एलेक्सा डिवाइस पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यही नहीं कंपनी सैमसंग गैलेक्सी S23 FE और अन्य मॉडलों वाले मोबाइलों पर 40 प्रतिशत तक की छूट देगी। इसके अलावा एक्सचेंज और EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं। Amazon सेल में SBI कार्डहोल्डर 10 प्रतिशत की छूट का फायदा भी उठा सकते हैं।

स्मार्टफोन

स्मार्टफोन के शौकीनों को न्यूनतम 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा। 60,000 रुपये तक की अधिकतम छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। सेल में इस बार मोबाइल की कीमतें सिर्फ 5,299 रुपये से शुरू होंगी। सेल में इस बार वनप्लस, सैमसंग, एमआई आदि कंपनियों के मोबाइल शामिल होंगे। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज डील्स और एक्सक्लूसिव एडवांटेज जस्ट फॉर प्राइम सहित ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं। Amazon आईफोन 13, वनप्लस 11, सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरिज और कई मोबाइल पर ऑफर्स देगा।


होम डेकोरेशन, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट

Amazon की सेल के दौरान रेडीमेंट गारमेंट 200 रुपये से शुरू होंगे। वहीं शूज की रेन्ज भी 250 रुपये से शुरू होगी। मेकअप का सामान 99 रुपये में मिलेगा। वहीं, एक्सेसरी जैसे बैग, ज्वैलरी, बैगपैक और घड़ियां भी 199 रुपये शुरू होंगे। सेल में होम डेकोरेशन का सामान 100 रुपये से शरू होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स की बात करें तो हेडफोन की शुरुआती कीमत 799 रुपये और स्मार्टवॉच की शुरुआती कीमत 849 रुपये होगी। इसमें boAt, Fire-Boltt, Noise और Zebronics जैसे ब्रांड शामिल होंगे।

TV और एप्लाएंस

टीवी और होम एप्लाएंस 24 महीने तक नो कॉस्ट EMI पर मिलेंगे। फ्रीज को एक्सचेंज में खरीदने पर 17,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इस बार रेडमी, सैमसंग, सोनी, एलजी और अन्य सभी ब्रांड के प्रोडक्ट पर अधिकतम 55 फीसदी की छूट मिलेगी।

10 अक्टूबर से शुरू होगी Amazon की सेल

Amazon की सबसे बड़ी सेल Great Indian Festival 10 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी ने अपने शॉपिंग ऐप पर बताया है कि प्राइम ग्राहकों के लिए सेल ऑफर जल्दी शुरू हो जाएंगे।

Gift Nifty ने बनाया ट्रेडिंग का नया रिकॉर्ड, एक दिन में हुआ ₹1.26 लाख करोड़ का कारोबार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।