गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स (Gift Nifty index) पर बुधवार 26 सितंबर को रिकॉर्ड ट्रेडिंग गतिविधि देखने को मिली। इंडेक्स पर बुधवार को 5.25 बिलियन डॉलर (1,26,930 करोड़ रुपये) के टर्नओवर के साथ 3,86,350 कॉन्ट्रैक्ट की ट्रेडिंग हुई, जो किसी एक दिन में हुई अब तक की सबसे अधिक ट्रेडिंग है। इसका पिछला रिकॉर्ड 12.98 अरब डॉलर की ट्रेडिंग गतिविधि का थो, जो इसने 29 अगस्त 2023 को बनाया था।
एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) इंडेक्स का इस्तेमाल आम तौर पर भारतीय बाजारों के शुरुआती संकेतों को मापने के लिए उपयोग किया जाता है। जुलाई में इसी इंडेक्स का नाम बदलकर GIFT Nifty कर दिया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले यह इंडेक्स सिंगापुर में था, लेकिन जुलाई से इसे गुजरात में स्थित GIFT सिटी के NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IX) में शिफ्ट कर दिया गया। इसलिए इसका नाम भी बदल दिया गया।
अब इस इंडेक्स के सभी कॉन्ट्रैक्ट का कारोबार अब NSE IX में किया जाता है, जो GIFT सिटी में मौजूद एक अंतरराष्ट्रीय मल्टी एसेट एक्सचेंज है। 26 सितंबर तक के आंकड़े के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट के लिए ओपन इंटरेस्ट 12.19 अरब डॉलर ( करीब 1,01,433 करोड़ रुपये) के 3,09,141 कॉन्ट्रैक्ट्स का था।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "एनएसई IX पर ट्रेडिंग टर्नओवर तेजी से बढ़ रहा है।" बयान में कहा गया है, "पूरी क्षमता के साथ कारोबार के पहले दिन, गिफ्ट निफ्टी ने 178.54 अरब डॉलर के कुल टर्नओवर के साथ 45.9 लाख से अधिक कॉन्ट्रैक्ट्स को देखा।"
NSE IX ट्रेडिंग के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का एक डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो मुहैया कराता है। इसमें इंडियन सिंगल स्टॉक डेरिवेटिव, इंडेक्स डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, डिपॉजिटरी रसीद, कमोडिटी डेरिवेटिव और ग्लोबल स्टॉक आदि शामिल हैं।