अमिताभ बच्चन, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन बने काजोल के पड़ोसी, जानें कहां खरीदी प्रॉपर्टी

अमिताभ बच्चन ने हाल में मुंबई में कमर्शियल प्रापर्टी खरीदी है। अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में ऑफिस स्पेस खरीदा है। अमिताभ बच्चन के अलावा सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने भी मुंबई के अंधेरी इलाके में ऑफिस खरीदा है

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 5:07 PM
अमिताभ बच्चन, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने अंधेरी वेस्ट में वीरा देसाई रोड के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में प्रॉपर्टी खरीदी है।

अमिताभ बच्चन ने हाल में मुंबई में कमर्शियल प्रापर्टी खरीदी है। अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में ऑफिस स्पेस खरीदा है। अमिताभ बच्चन के अलावा सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने भी मुंबई के अंधेरी इलाके में ऑफिस खरीदा है। ये ट्रेंड यह बताता है कि ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की जगह कमर्शियल रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं। कमर्शियल प्रॉपर्टी में रेजिडेंशियल की तुलना में ज्यादा रेंट मिलता है। यही कारण है कि फिल्म स्टार्स कमर्शियल प्रॉपर्टी में पैसा लगा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने खरीदी कमर्शियल प्रॉपर्टी

अमिताभ बच्चन, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने अंधेरी वेस्ट में वीरा देसाई रोड के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में प्रॉपर्टी खरीदी है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी इसी बिल्डिंग में 7.64 करोड़ रुपये में ऑफिस स्पेस खरीदा था। FloorTap.com के मुताबिक सिग्नेचर बिल्डिंग की हर एक कमर्शियल यूनिट में 2,099 वर्ग फुट है और उसमें कारपेट एरिया 1,905 वर्ग फुट है।


कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने भी ली प्रॉपर्टी

डील में अमिताभ बच्चन ने इस साल 1 जुलाई को बिल्डिंग की 21वीं मंजिल पर 4 यूनिट्स खरीदीं और स्टैंप ड्यूटी के रूप में 43.10 रुपये का पेमेंट किया। इकाइयों में तीन पार्किंग स्लॉट शामिल हैं। इस प्रॉपर्टी के सेलर वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड है। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने चौथी मंजिल पर 10.09 करोड़ रुपये में एक यूनिट खरीदी है। इसका रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर 2023 को हुआ था। उन्होंने 47.55 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी का पेमेंट किया है। इस प्रॉपर्टी के सेलर ऐश्वर्या प्रॉपर्टी एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड है।

अभिनेत्री सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह ने ऐश्वर्या प्रॉपर्टी एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड से 9 करोड़ रुपये में सिग्नेचर बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर एक यूनिट खरीदी। इसे इस साल 11 जुलाई को रजिस्टर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 41.01 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी का पेमेंट किया गया है।

रियल एस्टेट सेक्टर में आ रहा है बूस्ट

हाल ही में काजोल ने वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से सिग्नेचर बिल्डिंग ओशिवारा में 194.67 वर्ग मीटर के रेरा कालीन एरिया में ऑफिस स्पेस खरीदा था। समझौते पर इस साल 28 जुलाई को साइन किये थे। महामारी के कारण दो साल के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में बूस्ट आया है। एनारॉक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में अगस्त 2023 में 10,455 हाउसिलंग यूनिट रजिस्टर हुई है। इस महीने सरकार को रेवेन्यू में स्टैंप ड्यूटी के जरिये 776 करोड़ रुपये मिले हैं। ये जुलाई के 2023 की तुलना में 7 प्रतिशत कम है लेकिन अगस्त 2022 से 21% अधिक है।

Share Market Update: पिछले 6 दिन में 3% उछला सेंसेक्स, निवेशकों की ₹11 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।