रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित और निरंतर रेगुलर इनकम चाहने वाले लोगों की दिलचस्पी एन्युटी स्कीम (annuity scheme) में बढ़ी है। हालांकि, अब भी कई लोग इस स्कीम को ठीक तरह से नहीं समझते हैं। उनके दिमाग में इस स्कीम को लेकर कई तरह का कनफ्यूजन रहता है। एन्युटी प्लान में कोई व्यक्ति एकमुश्त अमाउंट इनवेस्ट कर सकता है। इसके बदले में उसे किसी खास पीरियड या अपनी बाकी जिंदगी में रेगुलर इनकम मिलती रहती है। दरअसल, इस प्लान में आप जो अमाउंट इनवेस्ट करते हैं, उस पर रिटर्न जेनरेट होता है। वह इनवेस्टर को बराबर किस्तों में डिस्ट्रिब्यूट कर दिया जाता है। यहां हम State Bank of India (SBI) और Life Insurance Corporation (LIC) की एन्युटी स्कीम के बारे में बता रहे हैं। इससे आपको इस स्कीम को समझने में भी मदद मिलेगी।
SBI Annuity Deposit Scheme
State Bank of India की इस स्कीम में कोई व्यक्ति एकमुश्त अमाउंट इनवेस्ट कर सकता है। उसके बाद उसे स्कीम से हर महीने पेमेंट मिलती रहेगी। इसे एन्युटी इंस्टॉलमेंट कहा जाता है। डिपॉजिट की अवधि 3 से लेकर 10 साल तक हो सकती है। इसका इंटरेस्ट रेट टर्म डिपॉजिट प्लान के जितना होता है। SBI एन्युटी डिपॉजिट में कोई ऊपरी सीमा नहीं है। हालांकि, मिनिमम डिपॉजिट 25,000 रुपये है। इनवेस्टर बैलेंस अमाउंट का 75 फीसदी तक लोन ले सकता है। इस स्कीम में अपने अकाउंट को SBI के किसी ब्रांच में ट्रांसफर कराने की सुविधा है।
LIC कई तरह के एन्युटी प्लान ऑफर करता है। ये अलग-अलग तरह के इनवेस्टर्स की जरूरत पूरी करते हैं।
1. LIC New Jeevan Nidhi Plan
यह ट्रेडिशनल डेफर्ड लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। यह इनवेस्टर को रिटायरमेंट कॉर्पस बनाने की सुविधा देता है। इसमें पॉलिसी की अवधि के दौरान रेगुलर प्रीमियम चुकाना पड़ता है। प्लान की मैच्योरिटी पर इनवेस्टर को एन्युटीज का पेमेंट कर दिया जाता है।
2. LIC Jeevan Shanti Plan
यह प्लान कुछ फ्लेक्सिबिलिटी और चॉइस ऑफर करता है। इनवेस्टर पॉलिसी में इनवेस्ट करने के तुरंत बाद एन्युटी लेना शुरू कर सकता है। वह चाहे तो बाद में भी एन्युटी ले सकता है। इसमें एन्युटी के 10 ऑप्शंस उपलब्ध हैं। इनवेस्टर अपनी जरूरत के हिसाब से पेआउट प्लान सेलेक्ट कर सकता है।
यह प्लान 2020 में लॉन्च हुआ था। इसमें पॉलिसीहोल्डर्स के लिए कई तरह की एन्युटी के ऑप्शंस उपलब्ध हैं। सीनियर सिटीजंस पेंश पेआउट सेलेक्ट कर सकते हैं। इस प्लान में इनवेस्टर को पेंशन का पेमेंट तब तक होता रहेगा जब तक वह जीवित रहेगा। इनवेस्टर चाहे तो पॉलिसी खरीदने के तुरंत बाद एन्युटी पेमेंट लेना शुरू कर सकता है।
कौन सी एन्युटी स्कीम आपको लेनी चाहिए, यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। एलआईसी के लाइफ एन्युटी प्लान ऐसे इनवेस्टर्स के लिए सही हैं, जो रिटायरमेंट के बाद जीवित रहने तक रेगुलर इनकम हासिल करना चाहते हैं। रिटर्न और लिक्विडिटी के लिहाज से SBI का एन्युटी प्लान अट्रैक्टिव नजर आता है।