जून में इन शेयरों में हो सकती है 22% तक कमाई, SBI सहित लिस्ट में ये शेयर हैं शामिल

पिछले दो महीनों में घरेलू शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है। सिर्फ मई में निफ्टी 2.50 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसके चलते बाजार के प्रमुख सूचकांक यानी Nifty और Sensex अपने ऑल-टाइम हाई के बहुत करीब पहुंच गए हैं। बैंक निफ्टी ने तो अपना नया ऑल-टाइम हाई भी बना दिया है

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट से किसी निगेटिव खबर के नहीं आने पर घरेलू मार्केट में तेजी जारी रह सकती है।

घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो महीनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। सिर्फ मई में निफ्टी 2.50 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसके चलते बाजार के प्रमुख सूचकांक यानी Nifty और Sensex अपने ऑल-टाइम हाई के बहुत करीब पहुंच गए हैं। बैंक निफ्टी ने तो अपना नया ऑल-टाइम हाई भी बना दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट से किसी निगेटिव खबर के नहीं आने पर घरेलू मार्केट में तेजी जारी रह सकती है। ब्रोकरेज फर्म Axis Securities का मानना है कि मौजूदा माहौल में कुछ शेयरों में मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है:

ICIC Bank

एनालिस्ट्स ने प्राइवेट सेक्टर के इस दिग्गज बैंक के शेयरों में निवेश करने की सलाह दी है। इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) 937 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,150 रुपये है। इस स्टॉक में 22 फीसदी तक रिटर्न कमाने का मौका दिख रहा है।

यह भी पढ़ें : Nifty में 18900-19000 पर लग सकता है ब्रेक, लेकिन शॉर्ट टर्म में इन 3 स्टॉक्स में हो सकती है 18% तक कमाई


Maruti Suzuki

देश में कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के शेयरों में तेजी की उम्मीद है। एनालिस्ट्स ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 9,489 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 10,500 रुपये है। 2-3 हफ्तों में इस शेयर में 10 फीसदी तक की कमाई हो सकती है।

State Bank of India

SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 587 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 715 रुपये है। इस स्टॉक में निवेश करने से छोटी अवधि में 21 फीसदी तक मुनाफा कमाया जा सकता है। इस शेयर को बैंकिंग शेयरों में दिख रही तेजी का भी असर पड़ा है।

Varun Beverages

इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,701 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1860 रुपये है। इस शेयर में शॉर्ट टर्म में 9 फीसदी तक मुनाफा कमाया जा सकता है। सिर्फ एक महीना में इस शेयर ने 17 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

ITC

यह ऐसी कंपनी है, जिसका प्रोडक्ट पोर्टफोलियो काफी डायवर्सिफायड है। इस FMCG कंपनी के शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 443 रुपये है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 490 रुपये है। इस स्टॉक में छोटी अवधि में 10 फीसदी तक प्रॉफिट कमाया जा सकता है। इस साल यह शेयर 33 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।