'Sell in May and Go Away' की सलाह देने वाले गलत साबित हुए हैं। घरेलू बाजार में मई के पूरे महीने पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिला। इस दौरान Nifty ने 18,600 को रिटेस्ट किया। मई के अंत में यह 2.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट से किसी निगेटिव ट्रिगर के नहीं होने से सेंटिमेंट को सपोर्ट मिला। घरेलू मार्केट से कुछ अच्छी खबरें आईं। मई में हमें 18,200-18,500 के जोन में प्रॉफिट-बुकिंग की उम्मीद थी। लेकिन, बुल्स ने आराम के साथ इस लेवल को मैनेज कर लिया। 16,800 से 18,887 के सफर में निफ्टी अभी 88.6 फीसदी के रिट्रेसमेंट के करीब है। हालांकि, आगे 18,662 का हालिया हाई लेवल बुल्स के लिए अगला ट्रिगर होगा। अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर जाता है तो यह नया ऑल-टाइम हाई बना सकता है।
अगर सबकुछ ठीक रहता है तो यह तेजी 18,900-19,000 जोन के करीब पहुंचने के बाद ही रुकेगी, क्योंकि बड़े डिग्री चार्ट पर यह राइजिंग ट्रेंडलाइन का प्लेसमेंट है। अभी RSI गिरते ट्रेंडलाइन के रेसिस्टेंस के करीब बना हुआ है। वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) एक बार फिर 11-10 के रिवर्सल जोन के करीब है। हमने देखा है कि वीआईएक्स के 11 के लेवल से नीचे जाने पर मार्केट में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव (Volatility) दिखता है। यहां से प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर देना ट्रे़डर्स के लिए अच्छा रहेगा।
गिरावट की स्थिति में 18,450 पर अहम सपोर्ट दिखता है, क्योंकि यह सपोर्ट बढ़ती ट्रेंडलाइन से बना है। 18,450 पर क्लोजिंग होने पर हम मार्केट में करेक्शन देख सकते हैं। इस बीच, निफ्टी बैंक का प्रदर्शन मई में निफ्टी के मुकाबले बेहतर रहा है। इसने 44,500 पर नया लाइफ टाइम हाई बनाया है। डेली चार्ट पर हमने इस प्राइस एक्शन के साथ RSI का निगेटिव डायवर्जेंस देखा है। अब हम RSI में लोअर बॉटम देख रहे हैं।
निफ्टी के लिए 43,700 पर बढ़ता ट्रेंडलाइन सपोर्ट है। आगे अगर यह 43,700 के नीचे बंद होता है तो बुल्स के लिए मुश्किल पैदा हो सकती है। इससे मार्केट में प्रॉफिट-बुकिंग दिख सकती है। ऊपर की स्थिति में 44,500 पर शुरुआती रेसिस्टेंस दिख रहा है। इस लेवल को पार करने के बाद ही यह तेजी 45,000 से ऊपर जारी रहेगी।
Anand Rathi Shares & Stock Brokers के सीनियर मैनेजर (इक्विटी रिसर्च) जिगर पटेल का मानना है कि शॉर्ट-टर्म में निम्निलिखित शेयरों में अच्छी कमाई हो सकती है :
इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 420.75 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 445 रुपये है। इसमें 390 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसमें शॉर्ट टर्म में 6 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। मई से यह स्टॉक लगातार गिर रहा है। इससे प्राइस 13 फीसदी गिर चुका है। अभी हैमर एंड डोजी जैसे कई मल्टीपल बुलिश कैंडलस्टिक्स पैटर्न्स बनते नजर आए हैं। साथ ही डेली स्केल पर RSI 40 लेवल से रिवर्स हुआ है। यह इस स्टॉक में और तेजी आने का संकेत है। इसमें थोड़ी खरीदारी करीब 415-422 पर की जा सकती है। उसके बाद 410-415 के करीब की जा सकती है।
इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 131.3 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 155 रुपये है। इसमें 114 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसमें शॉर्ट टर्म में 18 फीसदी कमाई हो सकती है। पिछले साल इस शेयर में 100-120 की रेंज में कंसॉलिडेशन देखने को मिला। हाल में इसने हेवी वॉल्यूम के साथ क्लीन ब्रेकआउट दिया है। . यह इसमें तेजी जारी रहने का संकेत है। इसका अलावा वीकली स्केल पर MACD जीरो लाइन के ठीक ऊपर बुलिस क्रॉसओवर दिखा रहा है। यह इस शेयर में आगे बुलिश मोमेंटम जारी रहने का संकेत है। इस शेयर को 125-135 के बीच खरीदा जा सकता है।
Central Depository Services
इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,067.90 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,175 रुपये है। इसमें 999 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस स्टॉक में 2 से 3 हफ्तों में 10 फीसदी तक कमाई हो सकती है। पूरे मई में इस स्टॉक में 970-1000 के जोन में कंसॉलिडेशन देखने को मिला है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में हाई वॉल्यूम के साथ इसने बड़ा ब्रेकआउट दिया है। यह आने वाले सेशंस में बुलिश मोमेंटम जारी रहने का संकेत है। 970-1000 रुपये के उपर्युक्त कंसॉलिडेशन जोन की अच्छी बात यह है कि उस लेवल पर मंथली सेंट्रल पिवोट रेंज था। इसलिए इस स्टॉक में 1,060-1,070 की रंजे में खरीदारी की जा सकती है। उसके बाद 1,175 के टारगेट के साथ 1,30-1,040 की रेंज में खरीदारी की जा सकती है।