आधार से जुड़े कोई भी सवाल के जवाब अब नहीं रह जाएंगे। आपके हर सवालों के जावब मिलने वाले हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India -UIDAI) ने पूरे हफ्ते आधार हेल्पलाइन की शुरुआत की है। इसने 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या (unique identity number) आवंटित किया है।
अब आधार हेल्पलाइन सर्विस देश की 13 भाषाओं में मुहैया कराई गई है। आधार कार्ड होल्डर्स टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके या help@uidai.gov.in पर सवाल भेजकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आधार की ये सर्विस 13 भाषाओं में उपलब्ध है। इन 13 भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उडि़या, बंगाली, असामी और उर्दू शामिल हैं।
The #Aadhaar #Helpline 1947 provides support in 13 languages – Hindi, English, Telugu, Kannada, Tamil, Malayalam, Punjabi, Gujarati, Marathi, Oriya, Bengali, Assamese, and Urdu. #Dial1947AadhaarHelpline for conversation in the language of your choice. pic.twitter.com/Oh8I2tS9eg
— Aadhaar (@UIDAI) April 16, 2021
UIDAI ने ट्वीट कर कहा है कि आधार हेल्पलाइन सर्विस अब पूरे हफ्ते मिलेगी। एजेंट के लिए 1947 पर दिए गए समय पर कभी भी कॉल कर सकते हैं। IVRS सुविधा 24 घंटे मिलेगी। आप अपने सवाल हमें help@uidai.gov.in पर मेल भी कर सकते हैं। जिसमें मेल के जरिए जवाब दिया जाएगा।
Connect with #Aadhaar #Helpline to get answers to all your Aadhaar related queries, place a call on our toll-free helpline 1947 or write to us at help@uidai.gov.in. pic.twitter.com/74COrWUZoJ
— Aadhaar (@UIDAI) April 15, 2021
UIDAI ने आगे कहा है कि आधार कार्ड होल्डर्स सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक कभी हेल्पलाइन सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। वहीं रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन सर्विस मौजूद रहेगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।