1 अप्रैल 2023 से आपके टैक्स, NPS और बैंक अकाउंट से जुड़े 7 नियम बदल जाएंगे, जानिए डिटेल्स

Investment Policy: नया फाइनेंशियल ईयर आने वाला है। फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ आपको अपने निवेश और फाइनेंस के कुछ टारगेट को भी पूरा करना होता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अगले महीने मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक होने वाली है। इसमें उम्मीद है कि एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी हो सकती है

अपडेटेड Mar 30, 2023 पर 4:41 PM
फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ आपको अपने निवेश और फाइनेंस के कुछ टारगेट को भी पूरा करना होता है।

1 April New Rules: नया फाइनेंशियल ईयर आने वाला है। फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ आपको अपने निवेश और फाइनेंस के कुछ टारगेट को भी पूरा करना होता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अगले महीने मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक होने वाली है। इसमें उम्मीद है कि एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा टैक्स के नियमों, पोस्ट ऑफिस योजनाओं में निवेश और NPS के नियमों में बदलाव होने वाला है।

1. अप्रैल से होगा टैक्स नियमों में बदलाव

1 अप्रैल से बजट 2023 में इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव होने वाला है। अगर आप कंपनी में ये नहीं बताते कि आप किस तरीके से अपना रिटर्न जमा करेंगे, तो आपको नई व्यवस्था डिफॉल्ट के तौर पर मिलेगी। अब नए प्रणाली के तहत छूट की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी गई है। नई छूट व्यवस्था के तहत नया स्लैब 1 अप्रैल से लागू होगा।


2. डेट म्यूचुअल फंड के लिए कोई LTCG टैक्स बेनिफिट नहीं

डेट म्यूचुअल फंड में निवेश पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के बजाय शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन के रूप में टैक्स लगाया जाएगा। अभी यानी 31 मार्च तक डेट फंड्स पर किए गए कैपिटल गेन को लॉन्ग टर्म माना जाता है। इस तरह के लॉन्गटर्म (LTCG) पर इंडेक्सेशन के बाद 20 प्रतिशत का टैक्स लगता है, इससे टैक्स लाएबिलिटी कम होती है। ये फायदा 1 अप्रैल से नहीं मिलेगा।

3. SCSS और POMIS निवेश सीमा बढ़ाई गई

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत अधिकतम डिपॉजिट लिमिट 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है। सरकार ने सीनियर सिटीजन को कई फायदे भी दिए हैं, जिनमें सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और मंथली इनकम स्कीम के तहत अधिकतम डिपॉजिट लिमिट में बढ़ोतरी शामिल है। बजट 2023 ने वरिष्ठ नागरिकों के बीच इन दो निवेशों का आकर्षण बढ़ाया है। 1 अप्रैल से वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) के तहत अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये से दोगुनी होकर 30 लाख रुपये हो गई है। इस योजना पर सालाना 8 फीसदी का ब्याज मिलता है।

4. NPS का नया नियम

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के लिए नया नियम 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा। इसके तहत पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने अब सालाना पेंशन पाने या इससे बाहर निकलने के इच्छुक सब्सक्राइबर्स को नो योर कस्टमर (KYC) या निकासी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना अनिवार्य कर दिया

5. RBI बढ़ा सकता है ब्याज दरें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अगले महीने मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक होने वाली है। ये बैठक 6 अप्रैल को होगी। अभी तक रिजर्व बैंक 2.50 फीसदी तक रेपो रेट बढ़ा चुका है। ये बढ़कर 6.50 फीसदी हो जाएगी।

6 एचयूआईडी नंबर वाले सोने की ज्वैलरी खरीद पाएंगे

1 अप्रैल से हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर वाले केवल हॉलमार्क वाले सोने की ज्वैलरी को भारत के सभी ज्वेलरी स्टोर्स पर बेचने की अनुमति होगी। HUID नंबर छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड है। यह हॉलमार्किंग के समय प्रत्येक आभूषण को दिया जाएगा और आभूषण के प्रत्येक टुकड़े के लिए यूनीक होगा।

7 एक्सिस बैंक बचत खातों के लिए टैरिफ बदलने वाला है

1 अप्रैल से एक्सिस बैंक ने सेविंग अकाउंट और सैलरी अकाउंट के टैरिफ को रिवाइज कर देगा। उदाहरण के लिए बैंक ने प्रेस्टीज सेविंग अकाउंट के न्यूनतम बैलेंस को रिवाइज कर दिया है।

Layoff News: Unacademy के एंप्लॉयीज की बढ़ी दिक्कतें, पांच महीने में दूसरी बार छंटनी का फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।