April Long Weekend: कल 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है 5 दिनों का लॉन्ग वीकेंड! तुरंत प्लान बनाने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन
April Long Weekend: अप्रैल का महीना खास बनने जा रहा है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो काम के बीच सुकून की तलाश कर रहे हैं या घूमने के शौकीन हैं। इस महीने में दो लंबे वीकेंड हैं, जिनके चलते लोग आसानी से एक छोटा ट्रिप प्लान कर सकते हैं या परिवार संग समय बिता सकते हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 8:30 AM
Long Weekend: अप्रैल में कब और कितने दिन का मिलेगा लॉन्ग वीकेंड।
April Long Weekend: अप्रैल का महीना खास बनने जा रहा है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो काम के बीच सुकून की तलाश कर रहे हैं या घूमने के शौकीन हैं। इस महीने में दो लंबे वीकेंड हैं, जिनके चलते लोग आसानी से एक छोटा ट्रिप प्लान कर सकते हैं या परिवार संग समय बिता सकते हैं। यहां अप्रैल में कब और कितने दिन का मिलेगा लॉन्ग वीकेंड। अप्रैल के लॉन्ग वीकेंड में कहां-कहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।
पहला लंबा वीकेंड: 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक
इस महीने की शुरुआत ही छुट्टियों की बहार के साथ हो रही है।
10 अप्रैल गुरुवार: महावीर जयंती
11 अप्रैल शुक्रवार को छुट्टी लेनी होगी
12-13 अप्रैल शनिवार-रविवार है।
14 अप्रैल सोमवार को अंबेडकर जयंती की छुट्टी मिलेगी।
इस तरह 5 दिन की लंबी छुट्टी यानी लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। ये लॉन्ग वीकेंड 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के लिए मिलेगा। ऐसे में लोग आराम से घरेलू टूर या फैमिली टाइम प्लान कर सकते हैं।
दूसरा लंबा वीकेंड: 18 से 20 अप्रैल तक
18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी है।
इसके बाद 19 अप्रैल शनिवार और
20 अप्रैल रविवार को संडे रहेगा।
यह छोटा लेकिन शानदार 3 दिन का वीकेंड है, जिसे घूमने या आराम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
कहां घूमने जा सकते हैं?
पहाड़ पसंद करने वालों के लिए ये हैं बेस्ट ऑप्शन
मंसूरी, शिमला और मनाली हिमाचल प्रदेश – ठंडी हवा और खूबसूरत नजारे मिलेंगे।
ऋषिकेश उत्तराखंड – योग, शांति और रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।
दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल – चाय बागान, टॉय ट्रेन और कंचनजंगाका जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
बीच लवर्स के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन
गोवा – कम भीड़ और नाइटलाइफ
गोकर्ण कर्नाटक – शांत समुद्र के किनारों के लिए फेमस है।
अंडमान-निकोबार – स्कूबा डाइविंग और नीला समुद्र के लिए ये जगह भारत में बहुत फेमस है।
धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव के लिए
वाराणसी – गंगा आरती और अध्यात्म
अमृतसर – बैसाखी पर स्वर्ण मंदिर की रौनक
जयपुर और उदयपुर – किले, बाजार और शाही इतिहास
वाइल्डलाइफ और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए
जिम कॉर्बेट उत्तराखंड – टाइगर सफारी
कान्हा और बांधवगढ़ मध्य प्रदेश – जंगल सफारी
कूर्ग कर्नाटक – ट्रेकिंग और कॉफी एस्टेट्स
ट्रैवल बुकिंग में उछाल की उम्मीद
लंबे वीकेंड्स के चलते फ्लाइट्स, होटल्स और ट्रैवल पैकेजेस की बुकिंग में भारी तेजी देखने को मिल सकती है। अगर अभी से प्लानिंग की जाए तो बेहतर डील्स और ठहरने की जगह मिल सकती है।