पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन गेमिंग में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। कई लोगों ने इस बतौर प्रोफेशन खेलना शुरू किया है। वे कमाई या अतिरिक्त कमाई के लिए इसे खेल रहे हैं। गेम्स, हॉर्स रेस, लॉटरी आदि से होने वाली कमाई पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 194बी, 194BB और 115BB लागू होते हैं। ऑर्गेनाइजर पर गेम्स के विजेता को मिलने वाली प्राइज मनी पर TDS काटने की जिम्मेदारी होती है।
