Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1.5 लाख सालाना निवेश से क्या सच में 3 गुना हो जाएगा पैसा? जानिए कितना मिलेगा रिटर्न

अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य और उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए माता-पिता के बीच सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेहद लोकप्रिय है। ये सरकार के सपोर्ट और गारंटी से चलने वाली स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सबसे अधिक ब्याज दरों की पेशकश करने वाली योजनाओं में से एक है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 1:29 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1.5 लाख सालाना निवेश से क्या सच में 3 गुना हो जाएगा पैसा? जानिए कितना मिलेगा रिटर्न
सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल ₹1.5 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा पैसा?

SSY Update: अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य और उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए माता-पिता के बीच सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेहद लोकप्रिय है। ये सरकार के सपोर्ट और गारंटी से चलने वाली स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सबसे अधिक ब्याज दरों की पेशकश करने वाली योजनाओं में से एक है। आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक दीर्घकालिक बचत योजनामाता-पिता को अपनी बेटी के लिए एक मजबूत वित्तीय आधार तैयार करने में मदद कर सकती है। इसमें हर साल जमा की जाने वाली एक निश्चित राशि समय के साथ एक बड़े फंड में बदल जाती है। आइए जानते हैं कि अगर आप इस योजना में हर साल ₹1.5 लाख का अधिकतम निवेश करते हैं तो क्या वाकई आपका पैसा तीन गुना से अधिक हो जाएगा और इसका पूरा गणित क्या है।

₹1.5 लाख के सालाना निवेश का गणित: क्या सच में 3 गुना होगा पैसा?

मनी कंट्रोल पर नवनीत दुबे की खास रिपोर्ट में इसे उदाहरण से समझाया गया है। मान लीजिए अगर कोई अभिभावक अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना खाते में हर साल ₹1.5 लाख का निवेश करता है तो मैच्योरिटी पर मिलने वाले रिटर्न को आसानी से कैलकुलेट किया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना पर मौजूदा समय में 8.2 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। इस खाते में सिर्फ 15 वर्षों तक ही पैसा जमा करना होता है। यह खाता 21 वर्षों के बाद मैच्योर होता है। ₹1.5 लाख सालाना के हिसाब से 15 साल में आपका कुल निवेश ₹22.5 लाख होता है।

मैच्योरिटी पर मिलने वाला रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें