Get App

Business Idea: इंस्टाग्राम दे रहा है पैसा कमाने का मौका, आया नया फीचर- जानें कैसे करेगा काम

Instagram का नया फीचर कंटेंट क्रिएटर को अपने फॉलोअर्स से एक्स्क्लुजिव कंटेंट के लिए पैसा चार्ज करने की सुविधा देगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2022 पर 2:17 PM
Business Idea: इंस्टाग्राम दे रहा है पैसा कमाने का मौका, आया नया फीचर- जानें कैसे करेगा काम
Instagram: इंस्टाग्राम दे रहा है पैसा कमाने का मौका, आपके एक्सक्लुजिव कंटेंट के लिए मिलेगा पैसा

इंस्टाग्राम (Instagram) एक नया इपीचर जोड़ने वाला है। ये नया फीचर कंटेंट क्रिएटर को अपने फॉलोअर्स से एक्स्क्लुजिव कंटेंट के लिए पैसा चार्ज करने की सुविधा देगा। इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शिन कंटेंट क्रिएटर्स को अपन कंटेंट के जरिये पैसा कमाने का मौका देगा। ये फीचर दोनों फेसबुक और ट्विटर पर भी दिया जाएगा।

इंस्टाग्राम (Earn money from Instagram) ने बुधवार को एक ब्लॉग के जरिए इसकी घोषणा की। ब्लॉग में लिखा गया है कि ये फीचर अमेरिका के छोटे बेस से शुरू किया जा रहा है। इमसें 10 एथलीट, क्रिएटर्स, इन्फ्लुएनसर्स और सेलेब्रिटिज शामिल है। अगले कुछ महीनों में इस फीचर का विस्तार और अधिक क्रिएटर्स के लिए किया जाएगा।

सब्सक्राइबर लाइव्स, सब्सक्राइबर स्टोरीज और सब्सक्राइबर बैज जैसी विशेष कंटेंट तक पहुंचने के लिए फॉलोअर्स को मंथली चार्ज का पेमेंट करना होगा।

इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा ने कहा कि इसका मकसद कंटेंट बनाने वालों को एक कमाई का जरिया देना है। वह इंस्टाग्राम के प्लेटफॉर्म को इनकम का जरिया बना सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें