Get App

बच्चों में प्रॉपर्टी बांटने के तरीके को लेकर फिक्रमंद हैं? जानिए इसका आसान समाधान

बच्चों के बीच विवाद की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए जरूरी है कि आपको अपनी जिंदगी में ऐसे एसेट्स का बंटवारा कर देना चाहिए। समस्या तब शुरू होती है, जब नॉन-फाइनेंशियल एसेट्स बांटने की बात आती है। प्रॉपर्टी यानी जमीन और मकान इसके उदाहरण हैं। इसी तरह ज्वैलरी, पेंटिंग्स और पुरानी कलाकृतियों को बांटना भी एक चैलेंज है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 7:06 PM
बच्चों में प्रॉपर्टी बांटने के तरीके को लेकर फिक्रमंद हैं? जानिए इसका आसान समाधान
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आम तौर पर विदेश में रहने वाले व्यक्ति की दिलचस्पी इंडिया में प्रॉपर्टी में नहीं होती है। इसकी वजह है कि प्रॉपर्टी की मेंटेनेंस उनके लिए सिरदर्द बना जता है। इस पर टैक्स का मसला अलग है।

क्या आपने अपनी मौत के बाद फाइनेंशियल एसेट्स बच्चों के बीच बांटने के बारे में सोचा है? यह काम मुश्किल नहीं है। फाइनेंशियल एसेट्स की वैल्यू बदलती रहती है। इसलिए आप बच्चों की संख्या के हिसाब से उन्हें बराबर हिस्सों में बांट सकते हैं। समस्या तब शुरू होती है, जब नॉन-फाइनेंशियल एसेट्स बांटने की बात आती है। प्रॉपर्टी यानी जमीन और मकान इसके उदाहरण हैं। इसी तरह ज्वैलरी, पेंटिंग्स और पुरानी कलाकृतियों को बांटना भी एक चैलेंज है। इसकी वजह यह है कि आपको उनकी सही वैल्यू पता नहीं होती। बाद में बच्चों के बीच विवाद की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए जरूरी है कि आपको अपनी जिंदगी में ऐसे एसेट्स का बंटवारा कर देना चाहिए।

विदेश में रहने वाली बच्चे की दिलचस्पी प्रॉपर्टी में कम होती है

मान लीजिए आपके पास दो घर हैं। पहले घर में आप रहते हैं, जबकि दूसरा हॉलीडे होम है जो पहाड पर है। अगर आपके दो बच्चों में से एक इंडिया में रहता है और दूसरा विदेश में तो उनके बीच घरों का बंटवारा करना आसान है। आप उन्हें एक-एक घर दे सकते हैं। समस्या तब होती है जब आपके पास एक ही घर है और उसे दो हिस्सों में बांटना है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आम तौर पर विदेश में रहने वाले व्यक्ति की दिलचस्पी इंडिया में प्रॉपर्टी में नहीं होती है। इसकी वजह है कि प्रॉपर्टी की मेंटेनेंस उनके लिए सिरदर्द बना जता है। इस पर टैक्स का मसला अलग है। सैंक्टम वैल्थ में वेल्थ प्लानिंग की हेड स्नेहा मखीजा ने कहा कि विदेश में रहने वाले बच्चे को फाइनेंशियल एसेट दिया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें