Home Loan का इंटरेस्ट बढ़ने से परेशान हैं? इन 4 तरीकों से घटा सकते हैं अपनी EMI

पिछले साल मई से RBI अब तक रेपो रेट छह बार बढ़ा चुका है। इससे यह 6.50 फीसदी हो गया है। इससे उन लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है, जिन्होंने कम इंटरेस्ट रेट पर लोन लिया था। उन्हें बढ़ी हुई EMI देने में मुश्किल आ रही है

अपडेटेड May 05, 2023 पर 1:31 PM
अगर आप होम लोन लेकर घर खरीदना चाहते हैं तो आप ज्यादा डाउनपेमेंट के बारे में सोच सकते हैं। इससे आपकी EMI घट जाएगी। डाउन पेमेंट बढ़ने की वजह से आपको बैंक से कम लोन लेना होगा।

मिडिल क्लास परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करने में होम लोन (Home Loan) बहुत मदद करता है। लेकिन, पिछले एक साल में जिस तरह से होम लोन के इंटरेस्ट रेट्स बढ़े हैं, उससे होम लोन लेने वाले दिक्कतों का बहुत दिक्कत हो रही है। पिछले साल मई से RBI ने छह बार रेपो रेट बढ़ाया है। इससे यह 6.5 फीसदी हो गया है। इससे होम, ऑटो और पर्सनल लोन सस्ते हो गए हैं। लोगों की EMI बहुत बढ़ गई है। जिन लोग ज्यादा ईएमआई नहीं चाहते, बैंकों ने उनके लोन का पीरियड बढ़ा दिया है।

होम लोने का बोझ घटाने वाले उपायों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। लोग उन तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं जो ईएमआई के उनके बोझ को कम कर सकते हैं। इस बारे में लोग एक्सपर्ट्स की सलाह ले रहे हैं। इनमें फ्लोटिंग रेट का सेलेक्शन, होम लोन का प्रीपेमेंट और ऐसे बैंक की तलाश शामिल है, जो कम रेट पर लोन दे सकता है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

डाउनपेमेंट का अमाउंट बढ़ाएं

अगर आप होम लोन लेकर घर खरीदना चाहते हैं तो आप ज्यादा डाउनपेमेंट के बारे में सोच सकते हैं। इससे आपकी EMI घट जाएगी। डाउन पेमेंट बढ़ने की वजह से आपको बैंक से कम लोन लेना होगा। इस तरह लोन पर इंटरेस्ट के रूप में खर्च होने वाला पैसा भी कम हो जाएगा। इस तरह आप लोन के पीरियड में इंटरेस्ट के रूप में काफी पैसे बचा सकते हैं। ज्यादा डाउनपेमेंट के लिए आप अपने उस पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिस पर आपको बहुत ज्यादा रिटर्न नहीं मिल रहा है। कई लोग बैंक सेविंग्स अकाउंट, एफडी जैसे ट्रेडिशनल ऑप्शन में पैसे रखते हैं, जिनका रिटर्न ज्यादा नहीं होता।


यह भी पढ़ें : GoFirst Crisis: लोन के वन टाइम सेटलमेंट पर विचार कर रहा वाडिया ग्रुप

होम लोन का प्रीपेमेंट करें

प्रीपेमेंट करने से आपके कुल लोन का अमाउंट घट जाएगा। इससे आपकी EMI भी कम हो जाएगी। आप चाहें तो बैंक को एकमुश्त रकम चुकाकर अपने लोन का कुछ हिस्सा पहले ही चुका सकते हैं या समय-समय पर कुछ-कुछ हिस्सा चुका सकते हैं। प्रीपेमेंट भी इंटरेस्ट पर होने वाले आपके खर्च को बचाने में मदद करता है। लंबी अवधि में यह बहुत बड़ा फर्क पैदा करता है। कुछ बैंक प्रीपेमेंट पर पेनाल्टी लगाते हैं। इसलिए आपको इसके बारे में पहले से चेक कर लेना ठीक होगा। अगर प्रीपेमेंट से आपको ज्यादा फायदा हो रहा है तो फिर पेनाल्टी चुकाने में कोई हर्ज नहीं है।

फ्लोटिंग रेट इंटरेस्ट का चुनाव करें

अगर आप फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट की जगह फ्लोटिंग रेट का चुनाव करते हैं तो इससे आपको अपनी EMI घटाने में मदद मिलेगी। जब आप फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर होम लोन लेते हैं तो उसका इंटरेस्ट रेट फिक्स्ड नहीं होता है। वह मार्केट की स्थितियों के हिसाब से बढ़ या घट सकता है। जब मार्केट में रेट्स कम होते हैं तो आपके लोन का इंटरेस्ट रेट भी घट जाता है। इससे आपकी EMI भी कम हो जाती है। लेकिन, आपको यह ध्यान रखना होगा कि जब मार्केट में रेट्स ज्यादा होते हैं तो आपका इंटरेस्ट रेट्स भी बढ़ जाता है। इसलिए इसमें थोड़ा रिस्क है। इसलिए इस बारे में फैसला लेने से पहले आपको ठीक से सोच लेना अच्छा रहेगा।

कम इंटरेस्ट रेट वाले बैंक में लोन का ट्रांसफर

कई बार होम लोन लेने वाले ग्राहक को पता चलता है कि वह जितना इंटरेस्ट चुका रहा है, उससे कम इंटरेस्ट रेट पर दूसरा बैंक लोन ऑफर कर रहा है। ऐसी स्थिति में आप अपना लोन उस बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं, जिसका इंटरेस्ट रेट अपेक्षाकृत कम है। इससे आपकी EMI घट जाएगी। लंबी अवधि में इससे आपको काफी फायदा होगा। इंटरेस्ट पर खर्च होने वाला आपका काफी पैसा बच जाएगा। लेकिन, इसके लिए पहले आपको उस बैंक के नियम और शर्तों को ठीक से समझ लेना होगा, जो कम इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।