Atal Pension Scheme: हर महीने जमा करें बस 210 रुपये और बुढ़ापें में रहें मस्त, हर महीने मिलेगी 5000 रुपये पेंशन

Atal Pension Yojana: अगर आप भी अपने बुढ़ापे में मौज करना चाहते हैं तो अभी से निवेश करना शुरू कर दें। आप हर महीने सिर्फ 210 रुपये निवेश करके 5,000 रुपये हर महीना पेंशन पा सकते हैं। पेंशन देने की गारंटी सरकार देती है

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 2:37 PM
Atal Pension Yojana: अगर आप भी अपने बुढ़ापे में मौज करना चाहते हैं तो अभी से निवेश करना शुरू कर दें।

Atal Pension Yojana: अगर आप भी अपने बुढ़ापे में मौज करना चाहते हैं तो अभी से निवेश करना शुरू कर दें। आप हर महीने सिर्फ 210 रुपये निवेश करके 5,000 रुपये हर महीना पेंशन पा सकते हैं। पेंशन देने की गारंटी सरकार देती है। कम निवेश में अधिक पेंशन को ध्यान में रखकर सरकार ने अटल पेंशन योजना को शुरू किया है। सरकार ने साल 2015-16 में अटल पेंशन योजना शुरू की थी और तब से लेकर अब तक इस योजना के साथ 5 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।

करना होगा इतना निवेश

अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं और हर महीने 210 रुपये जमा करते हैं तो 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। 1000 रुपये की पेंशन के लिए आपको 42 रुपये, 2000 रुपये के लिए 84 रुपये, 3000 रुपये के लिए 126 रुपये और 4000 रुपये की पेंशन के लिए 168 रुपये हर महीने जमा करने होंगे। इस योजना में जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाएगा उतना ही फायदा होगा। इसमें निवेश की रकम आप अपने हिसाब से बढ़ा या घटा सकते हैं।


सरकार देती है पेंशन की गारंटी

अभी सरकार अटल पेंशन में पैसा लगाने वाले लोगों को 1,000 रुपये लेकर 5,000 रुपये तक के 5 पेंशन स्लैब देती है। एक व्यक्ति जो अटल पेंशन योजना में एनरोल करके पैसा निवेश करता है उसे 60 साल की उम्र के बाद मृत्यु तक प्रति माह 5,000 रुपये अधिकतम पेंशन की गारंटी मिलती है। एक वित्तीय वर्ष में एक बार पेंशन की मिलने वाली पैसे में बदलाव कर सकता है। यदि ग्राहक की मृत्यु 60 साल की आयु से पहले हो जाती है, तो पति या पत्नी ग्राहक के अटल पेंशन योजना खाते में पेमेंट जारी रख सकता हैं।

कम उम्र में शुरू करें निवेश

आप अपने अनुसार हर महीने एक छोटी रकम जमा करके बुढ़ापे में 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसमें निवेश के लिए आयु सीमा 18 से 40 साल है। इस योजना में निवेश करने वाले ग्राहकों की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है।

ये लोग उठा सकते हैं फायदा

सरकार ने अटल पेंशन योजना के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 अक्टूबर 2022 से कोई भी नागरिक जो टैक्सपेयर्स है या रह चुका है, वह APY में शामिल होने के लिए पात्र नहीं है। यानी, वह इस योजना में निवेश नहीं कर सकते। ग्राहक की मृत्यु की स्थिति में पेंशन का पैसा नॉमिनी को मिल जाएगी।

Paytm के शेयर 18 महीने के हाई पर, इस ब्लॉक डील ने बढ़ाई खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।