Atal Pension Yajana: हर नौकरीपेशा या छोटे बिजनेस वाले आदमी रिटायरमेंट की प्लानिंग लेकर चलते हैं। लोग बुढ़ापे के खर्चे को लेकर चिंतित रहते हैं। लिहाजा पेंशन प्लानिंग जरूर बनाते हैं। ऐसे में आपके लिए अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojna – APY) एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। कम निवेश में पेंशन की गारंटी के लिए यह योजना काफी अच्छी मानी जाती है। वैसे भी केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम अटल पेंशन योजना (APY) बेहद कम समय में ही बहुत लोकप्रिय हो गई है।
अटल पेंशन योजना की शुरुआत साल 2105 में की गई थी। इस योजना में अगर आप हर महीने कुछ पैसे जमा करते हैं तो 60 साल के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलेगी। इसका मतलब ये कि अगर 60 के बाद भी आप ठाठ से रहना है, तो इस सरकारी स्कीम का फायदा लें सकते हैं।
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) भारत सरकार की एक पेंशन योजना है। जिसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। लेकिन मौजूदा समय में इस योजना का लाभ 18 से 40 साल के अन्य लोग भी उठा सकते हैं। इसमें हर महीने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक मासिक पेंशन मिलती है। यानी सालाना आपको 60,000 रुपये पेंशन मिलेगी। अगर पति-पत्नी दोनों पैसो जमा कर रहे हैं तो दोनों को पेंशन मिल सकती है। यानी अगर आप 10,000 रुपये जमा करते हैं तो सालना 1,20,000 रुपये और मासिक 10,000 रुपये पेंशन मिलेगी। अटल पेंशन योजना के सबस्क्राइबर्स दिनों दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2021-22 तक इससे 4 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़ चुके हैं। जिसमें से 99 लाख तो सिर्फ वित्त वर्ष 2021-22 में ही जुड़े हैं।
इसमें हर महीने पेंशन तो मिलती ही है। इसकी एक खूबी यह भी है कि अगर अचानक जमाकर्ता की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को पेंशन का लाभ मिलता रहेगा।
जितना जल्दी इस योजना से जुड़ जाएं। उतना अधिक फायदा होता है। अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपये जमा करना होगा। रिटायर होने के बाद उसे हर महीने 5,000 रुपये पेंशन मिलेगी।