हर महीने 210 रुपये करें निवेश और 60 साल के बाद पाएं मंथली 5,000 रुपये पेंशन, सरकार देती है गारंटी

Atal Pension Yojana: क्या आप 40 साल के हैं और 5,000 रुपये महीना गारंटी पेंशन पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप किसी ऐसे निवेश के ऑप्शन को देख रहे हैं जो गारंटी पेंशन दे। ऐसी ही एक योजना का नाम अटल पेंशन योजना (APY) है। यहां बताया गया है कि आप कैसे न्यूनतम निवेश के साथ हर महीने 5,000 रुपये तक की गारंटीड पेंशन ले सकते हैं

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 7:35 PM
Story continues below Advertisement
अटल पेंशन योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) चलाता है।

Atal Pension Yojana: क्या आप 40 साल के हैं और 5,000 रुपये महीना गारंटी पेंशन पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप किसी ऐसे निवेश के ऑप्शन को देख रहे हैं जो गारंटी पेंशन दे। ऐसी ही एक योजना का नाम अटल पेंशन योजना (APY) है। यहां बताया गया है कि आप कैसे न्यूनतम निवेश के साथ हर महीने 5,000 रुपये तक की गारंटीड पेंशन ले सकते हैं।

अटल पेंशन योजना क्या है?

बजट 2015-16 में अटल पेंशन योजना वृद्धावस्था में इनकम की सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार की एक योजना है। यह असंगठित क्षेत्र के सभी नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। सरकार लोगों को अपनी रिटायरमेंट के लिए सेविंग करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की रिटायरमेंट के बाद इनकम की परेशानियों को हल करने के लिए ये योजना बनाई गई है। अटल पेंशन योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) चलाता है।


हर महीने देने होंगे 210 रुपये

मौजूदा नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में योजना से अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये यानी रोजाना के 7 रुपये देने होंगे। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे।

60 के बाद सालाना मिलेगी हर महीने 5,000 रुपये पेंशन

अटल पेंशन योजना का मकसद हर तबके को पेंशन के दायरे में लाना है। योजना के तहत अकाउंट में हर महीने एक तय योगदान करने पर रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये मंथली तक की पेंशन मिलेगी। सरकार हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपए निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन की गारंटी सरकार दे रही है।

कम उम्र में जुड़ने पर मिलेगा ज्यादा फायदा

मान लिजिए कि अगर 5 हजार पेंशन के लिए आप 35 की उम्र में जुड़ते हैं तो 25 साल तक हर 6 महीने में 5,323 रुपए जमा करना होगा। ऐसे में आपका कुल निवेश 2.66 लाख रुपये होगा, जिसपर आपको 5 हजार रुपये मंथली पेंशन मिलेगी। जबकि 18 की उम्र में जुड़ने पर आपका कुल निवेश सिर्फ 1.04 लाख रुपये ही होगा। यानी एक ही पेंशन के लिए करीब 1.60 लाख रुपये ज्यादा निवेश करना होगा।

देश की टॉप-3 IT कंपनियों में नई भर्ती पर कैंची, सितंबर तिमाही में करीब 16,000 कर्मचारी हुए कम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।