LPG Rule Update: ट्रांसफर से लेकर रिफिल बुकिंग तक... एलपीजी सिलेंडर से जुड़े ये 6 नियम जान लें, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन
LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को कनेक्शन ट्रांसफर, रिफिल बुकिंग और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) में बदलने से जुड़े नए नियमों के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप घर बदल रहे हैं या दूसरे शहर जा रहे हैं या फिर LPG छोड़कर PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इन नियमों की जानकारी होना जरूरी है
LPG Rule Update: एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है
LPG Rule Update: एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही अहम खबर है। गैस कंपनियों ने एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर, रिफिल बुकिंग और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) में शिफ्ट होने को लेकर जरूरी गाइडलाइंस जारी किए हैं। अगर आप घर बदल रहे हैं या दूसरे शहर में जा रहे हैं या फिर LPG छोड़कर PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इन नए नियमों की जानकारी होना जरूरी है।
अधिकारियों ने सलाह दी है कि गैस कनेक्शन ट्रांसफर या PNG में शिफ्ट होने के दौरान मिलने वाले सभी दस्तावेज और वाउचर सुरक्षित रखें। इससे भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय गैस एजेंसियों द्वारा इन नियमों का सही तरीके से पालन किए जाने पर उपभोक्ताओं को बेहतर और आसान सेवा मिलेगी। उन्होंने कहा कि LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को कनेक्शन ट्रांसफर, रिफिल बुकिंग और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) में बदलने से जुड़े नए नियमों के बारे में पता होना चाहिए।
1. घर बदलने से पहले गैस एजेंसी को दें सूचना
अगर आप अपना नया घर बदल रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी (चाहें वह Indane, HP Gas या Bharat Gas हो) को इसकी जानकारी दें। कनेक्शन ट्रांसफर के लिए अप्लाई करना होगा। इसके साथ पहचान पत्र, नए एड्रेस का प्रमाण, गैस बुक/कंज्यूमर कार्ड और मूल कनेक्शन वाउचर जैसे दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं।
2. उसी इलाके में शिफ्ट होने पर आसान होगी प्रक्रिया
अगर नया पता उसी डिस्ट्रीब्यूटर के सर्विस एरिया में आता है, तो प्रक्रिया काफी आसान होती है। अगर आपका नया घर उसी गैस एजेंसी के सर्विस एरिया में आता है, तो एजेंसी केवल आपका पता अपडेट करेगी। इसके बाद बिना किसी रुकावट के गैस सिलेंडर की डिलीवरी जारी रहेगी। आप जैसे ही एजेंसी पर जाएंगे डिस्ट्रीब्यूटर ग्राहक का पता अपडेट कर देता है, जिससे LPG सिलेंडर की डिलीवरी बिना किसी रुकावट के होती रहती है।
3. दूसरे इलाके में जाने पर TTV लेना होगा
अगर नया पता किसी दूसरी गैस एजेंसी के सर्विस एरिया में है, तो मौजूदा एजेंसी से ट्रांसफर टर्मिनेशन वाउचर (TTV) लेना अनिवार्य होगा। इसी दस्तावेज के आधार पर नई गैस एजेंसी आपका कनेक्शन ट्रांसफर करेगी। ट्रांसफर पूरा करने के लिए इस डॉक्यूमेंट और अन्य जरूरी कागजात को नए इलाके के डिस्ट्रीब्यूटर के पास जमा करना होगा।
4. दूसरे शहर में शिफ्ट होने पर क्या करें?
अगर आप किसी दूसरे शहर जा रहे हैं, तो पहले अपनी मौजूदा गैस एजेंसी को एलपीजी सिलेंडर और रेगुलेटर वापस करना होगा। इसके बाद एजेंसी टर्मिनेशन वाउचर जारी करेगी। जमा की गई सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security Deposit) वापस करेगी। नए शहर में नई एजेंसी दस्तावेजों की जांच के बाद नया कनेक्शन जारी करेगी।
5. ट्रांसफर के बाद मिलेगा नया कंज्यूमर नंबर
नई गैस एजेंसी TTV को ट्रांसफर सब्सक्रिप्शन वाउचर (TSV) में बदलकर नया उपभोक्ता नंबर जारी करेगी। इसके बाद आप नए एड्रेस से एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुक करा सकेंगे।
6. PNG कनेक्शन लेने से पहले करें यह काम
देशभर में पिछले छह महीनों में 13.4 लाख से अधिक नए PNG कनेक्शन दिए जा चुके हैं। हालांकि, यह सरकार के 60 लाख नए PNG कनेक्शन देने के लक्ष्य का सिर्फ 20% है। यह लक्ष्य घरेलू ऊर्जा वितरण को मजबूत करने के लिए इस साल की शुरुआत में घोषित किया गया था। यदि आप LPG से PNG में शिफ्ट होना चाहते हैं, तो पहले अपनी स्थानीय गैस एजेंसी से आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया की जानकारी जरूर लें।
ग्राहकों से अपील
अधिकारियों ने LPG से PNG में बदलने की योजना बना रहे ग्राहकों को सलाह दी है कि वे सबसे पहले अपने स्थानीय गैस डिस्ट्रीब्यूटर से सभी शर्तों और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में जानकारी ले लें। वे ट्रांसफर से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स और वाउचर को संभालकर रखने की भी सलाह देते हैं ताकि बदलाव आसानी से हो सके।
इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि भले ही कमर्शियल LPG सिलेंडर की कम कीमतें कुछ राहत दे सकती हैं। लेकिन ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के सेवा देने के लिए लोकल डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा इन नियमों को सही ढंग से लागू करना बहुत जरूरी होगा।