Silver Price Today: आज कितना महंगा हुआ चांदी का रेट? जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव

Silver Price Today: अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण भारत के घरेलू वायदा बाजार (फ्यूचर्स मार्केट) में चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली।

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 10:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज कितना महंगा हुआ चांदी का रेट?

Silver Price Today: अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण भारत के घरेलू वायदा बाजार (फ्यूचर्स मार्केट) में चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.41% बढ़कर यानी 923 रुपये बढ़त के साथ 2,26,800 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,25,877 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,26,510 रुपये किलो हो गई।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं दाम?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में आज तेजी देखी गई। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.46% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 61.300 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं सोना 0.06% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4164.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं।


दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,35,000-2,45,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,35,000
मुंबई ₹2,35,000
कोलकाता ₹2,35,000
चेन्नई ₹2,45,000
लखनऊ ₹2,35,000
पटना ₹2,35,000
जयपुर ₹2,35,000
अहमदाबाद ₹2,35,000
पुणे ₹2,35,000
बेंगलुरु ₹2,35,000
हैदराबाद ₹2,35,000
भोपाल ₹2,35,000
चंडीगढ़ ₹2,35,000
नोएडा ₹2,35,000
गुरुग्राम ₹2,35,000

सोने और चांदी ने अब तक कितना रिटर्न दिया है?

पिछले साल सोने की कीमतों में 1979 के बाद से सबसे जबरदस्त तेजी देखी गई, और अब तक इसमें 75% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है। हाल के महीनों में, सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

वहीं दूसरी ओर, मजबूत मांग और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण चांदी की कीमतों में और भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कीमतें 2023-2024 में लगभग ₹78,600 प्रति किलोग्राम से बढ़कर अक्टूबर 2026 में ₹240,000 प्रति किलोग्राम से ज़्यादा हो गईं।

हालांकि, आगे चलकर चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज़्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि यह एक कीमती धातु और औद्योगिक धातु, दोनों भूमिकाएं निभाती है।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।