Atal Pension Yojna: क्या आप भी रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम नहीं होने की बारे में सोचकर से परेशान होते हैं? आप असंगठित सेक्टर में हैं जहां आपको रिटायमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलने वाली है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 210 रुपये हर महीना जमा कर रिटायरमेंट के बाद यानी 60 साल के बाद हर महीने अधिकतम 5,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। सरकार की इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है जिसमें हर महीने गारंटी पेंशन मिलती है। इसमें आप अपनी निवेश की क्षमता और रिटायरमेंटके बाद मिलने वी पेंशन के आधार पर निवेश कर सकते हैं।
सरकार बजट 2015-16 में अटल पेंशन योजना वृद्धावस्था में इनकम की सुरक्षा को देखते हुए लाई है। सरकार आम लोग खासकर जो असंगठित सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें ज्यादा से ज्यादा सेविंग करने के लिए प्रोत्साहित इस योजना के जरिये कर रही है। असंगठित सेक्टर से जुड़े लोगों को रिटायरमेंट के बाद इनकम न होने से जुडे जोखिम से बचाना भी है। यह योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) चला रहा है।
हर महीना 5,000 रुपये मिलेगी पेंशन
अटल पेंशन योजना के तहत ग्राहकों को 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये महीना पेंशन हर महीने मिलती है। न्यूनतम पेंशन का लाभ पर भारत सरकार गारंटी देती है। केंद्र सरकार ग्राहक के योगदान का 50 प्रतिशत या 1,000 रुपये सालाना, जो भी कम हो का योगदान करती है। सरकारी योगदान उन लोगों को दिया जाता है जो किसी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं और टैक्सपेयर्स नहीं है। योजना के तहत 1,000, 2000, 3,000, 4,000 और 5,000 रुपये पेंशन मिलती है। निवेश भी पेंशन के अमाउंट पर निर्भर करता है।
अटल पेंशन योजना 18 से 40 साल की आयु के भारत के सभी नागरिकों के लिए है।
हर महीने देने होंगे 210 रुपये
मौजूदा नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में योजना से अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये 7 रुपये देने होंगे। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे।
कम उम्र में जुड़ने पर मिलेगा ज्यादा फायदा
मान लिजिए कि अगर 5 हजार पेंशन के लिए आप 35 की उम्र में जुड़ते हैं तो 25 साल तक हर 6 महीने में 5,323 रुपए जमा करना होगा। ऐसे में आपका कुल निवेश 2.66 लाख रुपये होगा, जिसपर आपको 5 हजार रुपये मंथली पेंशन मिलेगी। जबकि 18 की उम्र में जुड़ने पर आपका कुल निवेश सिर्फ 1.04 लाख रुपये ही होगा। यानी एक ही पेंशन के लिए करीब 1.60 लाख रुपये ज्यादा निवेश करना होगा।