Get App

रोजाना सिर्फ 7 रुपये बचाकर, जिंदगीभर पाएं 60000 रुपये पेंशन

Atal Pension Yojna: क्या आप भी रिटायरमेंट के बाद पैसे की होने वाली तंगी को लेकर परेशान होते हैं। अगर आप भी असंगठित सेक्टर से हैं, तो अपनी मंथली पेंशन के लिए अभी से निवेश करना शुरू कर दीजिए। सरकार असंगठित सेक्टर से जुड़े लोगों को अटल पेंशन योजना देती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2024 पर 6:00 AM
रोजाना सिर्फ 7 रुपये बचाकर, जिंदगीभर पाएं 60000 रुपये पेंशन
अगर आप भी असंगठित सेक्टर से हैं, तो अपनी मंथली पेंशन के लिए अभी से निवेश करना शुरू कर दीजिए।

Atal Pension Yojna: क्या आप भी रिटायरमेंट के बाद पैसे की होने वाली तंगी को लेकर परेशान होते हैं। अगर आप भी असंगठित सेक्टर से हैं, तो अपनी मंथली पेंशन के लिए अभी से निवेश करना शुरू कर दीजिए। सरकार असंगठित सेक्टर से जुड़े लोगों को अटल पेंशन योजना देती है। इसके जरिये आप कम निवेश में भी सालाना 60,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। आप महीने के 210 रुपये या रोजाना 7 रुपये बचाकर 60 साल के बाद उम्र भर हर महीने 5000 रुपये पेंशन ले सकते हैं। यहां पूरा कैलकुलेशन बताया गया है।

पाएं 5000 रुपये मंथली पेंशन

आप सिर्फ 210 रुपये हर महीना जमा कर रिटायरमेंट के बाद यानी 60 साल के बाद हर महीने अधिकतम 5,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। यानी, रोजाना के आपको सिर्फ 7 रुपये बचाने होंगे। सरकार की इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है जिसमें हर महीने गारंटी पेंशन मिलती है। मौजूदा नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये देने होंगे। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे।

क्या है अटल पेंशन योजना?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें