Get App

Atal Pension Yojna: अटल पेंशन योजना में मिलने वाला पैसा होगा डबल! मोदी सरकार ने दिया इसका जवाब

Atal Pansion Yojna: पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) की सिफारिशों के बाद भी केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन की रकम में बढ़ोतरी नहीं की है। लोकसभा में इस सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि पेंशन में अमाउंट में बढ़ोतरी के साथ पेंशन के लिए दिया जाने वाल पैसा यानी किश्त भी बढ़ जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2023 पर 6:26 PM
Atal Pension Yojna: अटल पेंशन योजना में मिलने वाला पैसा होगा डबल! मोदी सरकार ने दिया इसका जवाब
क्या अटल पेंशन योजना में मिलने वाला पैसा होगा डबल, सरकार ने दिया इस बात जवाब।

Atal Pansion Yojna: पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) की सिफारिशों के बाद भी केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन की रकम में बढ़ोतरी नहीं की है। लोकसभा में इस सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि पेंशन में अमाउंट में बढ़ोतरी के साथ पेंशन के लिए दिया जाने वाल पैसा यानी किश्त भी बढ़ जाएगी। अटल पेंशन योजना की सब्सक्रिप्शन के पैसे में बढ़ोतरी से सब्सक्राइबर्स पर बोझ पड़ेगा। यही कारण है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अटल पेंशन योजना पेंशन का पैसा नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

सरकार ने दिया जवाब

केंद्रीय राज्य मंत्री भागवत कराड के मुताबिक अटल पेंशन योजना एक न्यूनतम गारंटी पेंशन योजना है और पेंशन राशि में किसी भी बढ़ोतरी से इसके सदस्यों की तरफ से दिया जाने वाला पैसा भी बढ़ जाएगा जिससे ग्राहकों पर और बोझ पड़ने की संभावना है। इसलिए सरकार ने योजना को समान नियम और शर्तों के साथ जारी रखने और पेंशन और सदस्यता राशि को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अटल पेंशन योजना के फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें