एक्सिस एसेट मैनेजमेंट ने निवेशकों को किया आगाह, कहा- ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वालों से रहें सावधान

कंपनी ने कहा कुछ अज्ञात और बेईमान लोग/संस्थाएं टेलीग्राम और फेसबुक पर फर्जी चैनलों/ग्रुप्स के माध्यम से जनता को धोखा दे रही हैं। नोटिस में कहा गया है कि फ्रॉड करने वाले लोग फंड की साख का इस्तेमाल करके आम जनता को ठग रहे हैं। कंपनी ने ऐसे धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहने के लिए कहा है

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 7:55 PM
एक्सिस MF की स्कीम के इन्वेस्टमेंट मैनेजर एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने गुरुवार को एक नोटिस जारी कर फ्रॉड को लेकर अपने कस्मटर्स को आगाह किया है।

एक्सिस म्यूचुअल फंड की स्कीम के इन्वेस्टमेंट मैनेजर एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने गुरुवार को एक नोटिस जारी कर फ्रॉड को लेकर अपने कस्मटर्स को आगाह किया है। कंपनी ने कहा कुछ अज्ञात और बेईमान लोग/संस्थाएं टेलीग्राम और फेसबुक पर फर्जी चैनलों/ग्रुप्स के माध्यम से जनता को धोखा दे रही हैं। नोटिस में कहा गया है कि फ्रॉड करने वाले लोग फंड की साख का इस्तेमाल करके आम जनता को ठग रहे हैं। इसमें कहा गया है, "ये फंड म्यूचुअल फंड में पैसे जमा करने की मांग कर रहे हैं और यह दर्शा रहे हैं कि इस तरह के निवेश से मुनाफा कमाया जा सकता है।"

कंपनी के लोगो का हो रहा इस्तेमाल

कंपनी ने कहा कि धोखाधड़ी करने वाले आम जनता के सामने ऐसा गलत तरीके से पेश कर रहे हैं कि वे फंड से जुड़े हुए हैं। वे लोगों को धोखा देने के लिए कंपनी के ट्रेडमार्क एक्सिस म्यूचुअल फंड और लोगो का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिन नकली टेलीग्राम चैनलों में फंड के नाम का इस्तेमाल हो रहा है, वे इस प्रकार हैं। (ये जानकारी एक्सिस एसेट मैनेजमेंट द्वारा जुटाए गए हैं।)


@Axismutualfund_investment - 2,686 subscribers

@AxisMutualFund – 117 subscribers

@axismutualfund123 – 2 subscribers

@AXISMUTUALFUNDLTD – 17 members

@axismutualfund12

@Mutual_Fund_Investments – 9491 members

@moneydoubler23 – 387 members

@AXIS_MUTUAL_FUND_INVESTMENT – 81 subscribers

@AXIS_MUTUAL_FUND – 85 subscribers

टेलीग्राम ऐप पर नहीं है कोई ग्रुप या चैनल

कंपनी ने कहा कि ऐसे अन्य चैनल/प्लेटफॉर्म भी हो सकते हैं जिनके जरिए जालसाज उनके नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हों। लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि न तो कंपनी और न ही फंड टेलीग्राम ऐप पर किसी ग्रुप या चैनल का स्वामित्व या संचालन करता है। कंपनी ने निवेशकों से कहा कि ऐसे धोखेबाजों के मैसेज का जवाब ना दें, या ऐसी किसी भी धोखाधड़ी वाली निवेश स्कीम या प्रचारों के झांसे में ना आएं, चाहे वह टेलीफोन कॉल, ईमेल, टेलीग्राम ग्रुप या चैनल, वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन किसी भी माध्यम से आया हो।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।