प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने 15 दिसंबर 2020 या उसके बाद 2 साल या इससे अधिक टाइम के लिए बुक किए गए नए रिटेल टर्म डिपॉजिट पर समय पहले बंद करने पर जुर्माना नहीं लगाने की घोषणा की है। बैंक ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि इसका मकसद लिक्विडिटी की अचानक जरूरतों को चिंता किए बिना रिटेल ग्राहकों को लॉन्गटर्म सेविंग के लिए प्रोत्साहित करना है। यह छूट नए FDs और RDs में मिलेगी।

नियम और शर्तें

बैंक ने कहा कि 2 साल से अधिक अवधि वाली टर्म जमा योजना के ग्राहक इस छूट का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी FD या RD को 15 महीने तक चालू रखना होगा। 15 महीने की अवधि पूरा होने के बाद अगर ग्राहक अपनी FD या RD तोड़ते हैं तो उन्हें किसी भी तरह की प्री-मेच्योर पेनल्टी (premature penalty) नहीं देनी होगी। बैंक ने आगे कहा है कि इस नई सुविधा के तहत अगर ग्राहक टर्म डिपॉजिट के मूलधन के 25 फीसदी तक के बराबर पहली बार पैसे निकालते हैं तो इसके लिए भी उन पर कोई कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। 4 जनवरी 2020 से एक्सिस बैंक 2 साल 30 महीने की अवधि पर 2 करोड़ रुपये से कम के जमा पर 5.40 फीसदी ब्याज दे रहा है।

बता दें कि Axis Bank ने हाल ही में अपने कस्टमर के लिए Freecharge Credit card लॉन्च किया है। इस क्रेडिट कार्ड में कस्टमर को कई बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी जो किसी अन्य बैंक या क्रेडिट कार्ड में इससे पहले कभी नहीं मिली हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।