प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों में शामिल एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव किया है। नए रेट्स आज (6 मई) से लागू हो गए हैं। एक्सिस बैंक 7 दिनों से 10 वर्ष तक की अवधि के लिए FD की पेशकश करता है।

इस बदलाव के बाद, एक्सिस बैंक 7 दिनों से 29 दिनों की मैच्योरिटी वाले FD पर 2.50%, 30 दिनों से 3 महीने से कम की मैच्योरिटी पर 3%, 3 महीने से 6 महीने से कम पर 3.5%, 6 महीने से 11 महीने 25 दिन से कम की मैच्योरिटी पर 4.40% इंटरेस्ट मिलेगा।

15 महीने से 18 महीने से कम की मैच्योरिटी वाले FD पर 5.20% का इंटरेस्ट रेट होगा। 2 वर्ष से 5 वर्ष तक के लॉन्ग-टर्म डिपॉजिट पर एक्सिस बैंक 5.40%  और 5 से 10 वर्षों की मैच्योरिटी वााले डिपॉजिट पर 5.75% का इंटरेस्ट देगा।

एक्सिस बैंक की ओर से सीनियर सिटीजंस को फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिक इंटरेस्ट रेट दिया जाता है। सीनियर सिटीजंस को 7 दिनों से 10 वर्षों की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर 2.5% से 6.50% का इंटरेस्ट रेट दिया जाएगा।

इससे पहले एक्सिस बैंक ने इस महीने की शुरुआत से सेविंग्स बैंक एकाउंट होल्डर्स के लिए सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी की थी। बैंक ने फ्री लिमिट के बाद एटीएम से कैश निकालने पर चार्ज बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सेविंग्स एकाउंट्स के लिए मिनिमम बैलेंस लिमिट भी बढ़ाई गई है।

हाल के वर्षों में नकदी की उपलब्धता बढ़ने के कारण बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स में लगातार कमी आई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।