Axis Bank ने रिवाइज किया FD पर ब्याज, 15 महीने की एफडी पर मिलेगा 7.10% का ब्याज
Axis Bank FD Rates: एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने FD की ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। ये नई ब्याज दरें आज 26 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक अभी अपने ग्राहकों को 3.5 फीसदी से लेकर 7.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 5:48 PM
एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।
Axis Bank FD Rates: एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने FD की ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। ये नई ब्याज दरें आज 26 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक अभी अपने ग्राहकों को 3.5 फीसदी से लेकर 7.10 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक का अधिकतम ब्याज 7.75 फीसदी है। एक्सिस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ही ब्याज दरें बदली हैं।
2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर एक्सिस बैंक की ब्याज दरें
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.00 प्रतिशत
61 दिन से 3 महीने से कम: आम जनता के लिए 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5 प्रतिशत
3 महीने से 4 महीने से कम: आम जनता के लिए 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.25 प्रतिशत
4 महीने से 5 महीने से कम: आम जनता के लिए 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.25 प्रतिशत
5 महीने से 6 महीने से कम: आम जनता के लिए 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.25 प्रतिशत
6 महीने से 7 महीने से कम: आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत
7 महीने से 8 महीने से कम: आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत
8 महीने से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत
9 महीने से 10 महीने से कम: आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत
10 महीने से 11 महीने से कम: आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत
11 महीने से 11 महीने 25 दिन से कम: आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत
11 माह 25 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत
1 साल से 1 साल 4 दिन से कम: आम जनता के लिए 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.20 प्रतिशत
1 साल 5 दिन से 1 साल 11 दिन से कम: आम जनता के लिए 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.20 प्रतिशत
1 साल 11 दिन से 1 साल 24 दिन से कम: आम जनता के लिए 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.20 प्रतिशत
1 साल 25 दिन से 13 महीने से कम: आम जनता के लिए 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.20 प्रतिशत
13 महीने से 14 महीने से कम: आम जनता के लिए 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.20 प्रतिशत
14 महीने से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.20 प्रतिशत
15 महीने से 16 महीने से कम: आम जनता के लिए 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.60 प्रतिशत
16 महीने से 17 महीने से कम: आम जनता के लिए 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.60 प्रतिशत
17 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.60 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल से कम: आम जनता के लिए 7.10 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए 7.60 प्रतिशत
2 साल से 30 महीने से कम: आम जनता के लिए 7.10 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए 7.60 प्रतिशत
30 महीने से 3 साल से कम: आम जनता के लिए 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.60 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से कम: आम जनता के लिए 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.60 प्रतिशत
5 साल से 10 साल: आम जनता के लिए 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत।