SMS Alert Services : प्राइवेट सेक्टर के लेंडर एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए कई सर्विस में लगने वाला शुल्क (changes) पिछले महीने बढ़ा दिया था। अब बैंक SMS अलर्ट सर्विस में लगने वाला शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है।

बैंक ने ATM से पैसे निकालने की लिमिट से अधिक होने पर Withdrwal Charges बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही बैंक ने कई तरह के सेविंग अकाउंट्स के लिए मिनिमम बैलेंस में भी इजाफा कर दिया है।

अगर आप एक्सिस बैंक के ग्राहक है तो आपकी जेब और अधिक ढीली होने वाली है। अब बैंक SMS सर्विसेज पर शुल्क बढ़ाने वाला है। यह नियम 1 जुलाई से लागू होगा।


Yes Bank ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानें अब कितना मिलेगा इंटरेस्ट

बैंक ने कहा कि जुलाई 2021 से वो ग्राहकों से हर SMS अलर्ट के लिए 25 पैसे और अधिकतम 25 रुपए प्रति माह वसूलेगा। इसमें प्रचार संदेश या ग्राहक को भेजे गए मैसेज या ट्रांजैक्शन के प्रमाणीकरण (authentication) के लिए भेजे गए OTP शामिल नहीं होंगे। बैंक ने SMS चार्जेस में बढ़ोत्तरी का फैसला दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा शुरू की गई नई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया है।

बता दें कि एक्सिस बैंक की ओर से पहले हर महीने 5 पैसे प्रति मैसेज चार्ज लिया जा रहा था। लेकिन नए नियम के लागू होने के बाद ये 25 पैसे प्रति मैसेज हो जाएगा। बैंक ने वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।