Axis, IDBI और कोटक बैंक ने रिवाइज की FD पर ब्याज दरें, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) कम जोखिम वाला निवेश का ऑप्शन है। एफडी (FD) में एक तय समय के लिए निवेश किया जाता है, जिसपर पहले से तय ब्याज मिलता है। इसके अलावा 5 साल या उससे अधिक पीरियड वाली एफडी पर टैक्स सेविंग भी कर सकते हैं। एफडी पर ब्याज दरें बैंक नियमित सयम पर अपडेट करते हैं

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 10:04 AM
एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने सितंबर 2023 में अपनी एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज किया है।

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) कम जोखिम वाला निवेश का ऑप्शन है। एफडी (FD) में एक तय समय के लिए निवेश किया जाता है, जिसपर पहले से तय ब्याज मिलता है। इसके अलावा 5 साल या उससे अधिक पीरियड वाली एफडी पर टैक्स सेविंग भी कर सकते हैं। एफडी पर ब्याज दरें बैंक नियमित सयम पर अपडेट करते हैं। रिन्यू होने वाली और नई एफडी पर नई ब्याज दरें लागू होती हैं। जो एफडी पहले से चल रही है उस पर नया ब्याज लागू नहीं होता है।

2023 में बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट अधिक आकर्षक हो गए हैं। कई बैंक अब सामान्य ग्राहकों को 7 प्रतिशत से अधिक की ब्याज दर दे रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में बढ़ोतरी को रोकने के फैसले के बाद बैंक ने भी एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाना रोक दिया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 से कुल 250 आधार अंक यानी 2.50 फीसदी लगातार छह दरों में बढ़ोतरी के बाद इस साल अप्रैल में दरों में बढ़ोतरी को रोक दिया।

एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने सितंबर 2023 में अपनी एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज किया है।


एक्सिस बैंक (Axis Bank)

एक्सिस बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ये ब्याज दरें 18 सितंबर से लागू हो गई हैं। एक्सिस बैंक सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी से 7.10 फीसदी तक और सीनियर सिटीजन को 3 फीसदी से 7.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

आईडीबीआई बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। बैंक की आधिकारिक पोर्टल के अनुसार ये दरें 15 सितंबर से लागू हो गई है। वेबसाइट में कहा गया है कि आईडीबीआई बैंक सामान्य ग्राहकों को को सात दिनों से लेकर पांच साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। सात दिन से पांच साल में मे मैच्योर होने वाली एफडी पर प्रतिशत से 7.3 प्रतिशत।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

कोटक महिंद्रा बैंक ने सितंबर में एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है। कोटक महिंद्रा बैंक अब सामान्य ग्राहकों के लिए सात दिनों से दस साल में मैच्यर होने वाली एफडी पर 2.75 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। जबकि, सीनियर सिटीजन को इन फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.25 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दर मिलेगी। ये दरें 13 सितंबर से लागू हो गई हैं।

Hot Stocks Today : एचडीएफसी बैंक, Suzlon Energy और TCS के स्टॉक्स में शॉर्ट में 14% तक कमाई के मौके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।