दिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अहम कदम उठाया है। अब दिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों से बच जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण दिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों में क्यूआर कोड स्कैन (QR Code) करके ओपीडी रजिस्ट्रेशन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि एनएचए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और श्रीमती सुचेता कृपलानी अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक में तेजी से ओपीडी पंजीकरण सेवा के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एक पायलट परियोजना शुरू करने जा रही है।
इस सेवा के तहत पुराने और नए मरीज केवल एक क्यूआर कोड स्कैन करके अस्पताल में ओपीडी सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। स्कैनिंग के बाद उन्हें अस्पताल के साथ नाम, पिता का नाम, उम्र, लिंग, पता, मोबाइल नंबर आदि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
ओपीडी काउंटर के सामने लंबे समय तक खड़े रहने के बजाय ओपीडी के लिए तुरंत रजिस्ट्रेशन करके मरीजों को अपना समय बचाने में मदद करेगा। बाद में जल्द ही इस सेवा का विस्तार अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं और विभागों में किया जाएगा।
क्यूआर कोड के साथ ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करना होगा
मरीज या आगंतुक किसी भी मोड का उपयोग करके क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर सकते हैं, चाहे वह फोन कैमरा, स्कैनर, आभा ऐप, आरोग्य सेतु ऐप या कोई अन्य ABDM ऐप हो। चूंकि स्कैन करने के बाद उन्हें एक लिंक पर ले जाया जाएगा, इसके बाद उन्हें आवश्यक जानकारी भरनी होगी। प्रोफाइल शेयर के बाद उन्हें एक टोकन नंबर दिया जाएगा।
टोकन के निर्माण की सूचना रोगी के चुने गए ऐप पर भेजी जाएगी। रोगियों की आसानी के लिए ओपीडी पंजीकरण काउंटरों पर रखी गई स्क्रीन पर भी दिखाया जाएगा। बाद में मरीज सीधे रजिस्ट्रेश काउंटर पर जा सकते हैं और डॉक्टर से मिलने या किसी अन्य अस्पताल की सर्विस का लाभ उठाने के लिए अपनी आउट पेशेंट पर्ची (OPD पर्चा) रख सकते हैं।