Get App

Ayushman Bharat: दिल्ली के 2 अस्पतालों में QR कोड से होगा OPD रजिस्ट्रेशन, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

दिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अहम कदम उठाया है। अब दो सरकारी अस्पतालों में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों से बच जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2022 पर 12:12 PM
Ayushman Bharat: दिल्ली के 2 अस्पतालों में QR कोड से होगा OPD रजिस्ट्रेशन, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत
अब अस्पतालों में लंबी लाइन से मिलेगी थोड़ी राहत।

दिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अहम कदम उठाया है। अब दिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों से बच जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण दिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों में क्यूआर कोड स्कैन (QR Code) करके ओपीडी रजिस्ट्रेशन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि एनएचए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और श्रीमती सुचेता कृपलानी अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक में तेजी से ओपीडी पंजीकरण सेवा के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एक पायलट परियोजना शुरू करने जा रही है।

इस सेवा के तहत पुराने और नए मरीज केवल एक क्यूआर कोड स्कैन करके अस्पताल में ओपीडी सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। स्कैनिंग के बाद उन्हें अस्पताल के साथ नाम, पिता का नाम, उम्र, लिंग, पता, मोबाइल नंबर आदि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।

ओपीडी काउंटर के सामने लंबे समय तक खड़े रहने के बजाय ओपीडी के लिए तुरंत रजिस्ट्रेशन करके मरीजों को अपना समय बचाने में मदद करेगा। बाद में जल्द ही इस सेवा का विस्तार अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं और विभागों में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें