Get App

सिर्फ 1000 रुपये में बुक करें बजाज की ये नई बाइक, अगले हफ्ते मिल जाएगी डिलीवरी

बजाज ग्राहकों को बाइक खरीदने पर नया ऑफर दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2021 पर 5:22 PM
सिर्फ 1000 रुपये में बुक करें बजाज की ये नई बाइक, अगले हफ्ते मिल जाएगी डिलीवरी

बजाज ग्राहकों को बाइक खरीदने पर नया ऑफर दे रहा है। Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल Pulsar के दो वैरिएंट Pulsar N250 और Pulsar F250 लॉन्च किए हैं। Pulsar ब्रांड के तहत 125cc से 250cc तक की बाइक आती हैं।

ऑनलाइन भी हो जाएगी Pulsar 250 की बुकिंग

नई बजाज पल्सर 250 (Pulsar 250) की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होना अभी बाकी है। लेकिन कंपनी के डीलरशिप स्टोर पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है इसके लिए ग्राहकों को 1,000 रुपये जितनी छोटी टोकन रकम से लेकर 5,000 रुपये तक की रकम देनी होगी, जिसके बाद इसकी बुकिंग हो जाएगी। कंपनी Pulsar 250 के दोनों वैरिएंट की डिलीवरी अगले हफ्ते से शुरू कर सकती है।

10 नवंबर से शुरू होगी Pulsar 250 की डिलीवरी

Bajaj Auto ने नई Pulsar 250 के दोनों वैरिएंट की डिलीवरी 10 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है। खास बात है कि स्पोर्ट बाइक सेगमेंट में दमदार मौजूदगी रखने वाली इस बाइक को कंपनी ने नई ट्यूबलर फ्रेम चेसिस पर डेवलप किया है।

Paytm IPO को सॉफ्टबैंक ग्रुप ने बताया अपने लिए बड़ा इवेंट, कहा- पेटीएम की वैल्यूएशन अभी और बढ़ेगी


नई Bajaj Pulsar 250 की इतनी है कीमत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें