फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) लंबे समय से सुरक्षित और स्थायी रिटर्न की तलाश करने वाले भारतीय निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प रहा है। हालांकि इसके बुनियादी सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन हमारे निवेश करने का तरीका काफी विकसित हो चुका है।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) लंबे समय से सुरक्षित और स्थायी रिटर्न की तलाश करने वाले भारतीय निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प रहा है। हालांकि इसके बुनियादी सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन हमारे निवेश करने का तरीका काफी विकसित हो चुका है।
बजाज फाइनैंस को ग्राहकों की निवेश से संबंधित बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के अपने अटल इरादे के लिए जाना जाता है, और हाल ही में कंपनी ने "डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट" के नाम से एक नए तरह का फिक्स्ड डिपॉजिट लॉन्च किया है, जिसके लिए 42 महीने की समय-सीमा तय की गई है।
इस डिजिटल FD की बुकिंग सिर्फ बजाज फिनसर्व ऐप और वेबसाइट के ज़रिये की जा सकती है। इससे निवेशकों को घर बैठे FD में निवेश करने की सुविधा मिलती है, जिससे निवेश प्रक्रिया तेज और आसान हो जाती है।
बजाज फाइनैंस डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट की लाभ
1. बेहतर ब्याज़ दरें, जो इसे दूसरों से अलग बनाती हैं
बजाज फाइनैंस डिजिटल FD की शानदार ब्याज़ दरें इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं। डिजिटल FD वरिष्ठ नागरिकों के लिए सालाना 8.85% तक, और 60 साल से कम उम्र के ग्राहकों के लिए सालाना 8.60% तक ब्याज़ दरें प्रदान करता है, जिनकी समय-सीमा 42 महीने की होती है। ये बाज़ार में सबसे अधिक ब्याज़ दरों में से एक है, जिससे आपकी डिपॉजिट में शानदार बढ़ोतरी होती है।
2. शाखा जाने की जरूरत को दूर करना
वे दिन गये, जब ग्राहकों को लंबे फॉर्म भरने पड़ते थे और बैंक की कतारों में इंतजार करना पड़ता था। बजाज फाइनैंस डिजिटल FD में आप बजाज फिनसर्व ऐप और वेबसाइट के ज़रिये ऑनलाइन FD खोल सकते हैं और निवेश के पूरे सफर के दौरान इसे प्रबंधित कर सकते हैं। यूजर्स के आसान इंटरफ़ेस इसे तेज और परेशानी मुक्त बनाता है, और इस तरह की डिजिटल सहूलियत की वजह से यह हर तरह के निवेशकों के लिए फायदेमंद है।
3. अपनी ज़रूरतों के अनुरूप निवेश की सुविधा
बजाज फाइनैंस डिजिटल FD आपकी निजी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के सुविधाजनक विकल्प प्रदान करता है। आप महज 15,000 रुपये की रकम के साथ निवेश का विकल्प चुन सकते हैं, जो इसे बड़ी संख्या में निवेशकों के लिए सुविधाजनक बना देता है। अपने आर्थिक लक्ष्यों के अनुरूप निवेश को ध्यान में रखते हुए आप अपनी पसंद से 12 से 60 महीने तक की समय-सीमा चुन सकते हैं। इसके अलावा, आप मिलने वाले ब्याज़ की रकम प्राप्त करने के लिए मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना या मेच्योरिटी का विकल्प चुन सकते हैं। इस तरह की सहूलियत से आप अपने रिटर्न का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं और मिलने वाली नगद राशि को प्रभावी तरीके से प्रबंधित कर सकते हैं।
4. हिफाज़त एवं सुरक्षा
सबसे बड़ी प्राथमिकता बजाज फाइनैंस वित्तीय सुरक्षा की अहमियत को अच्छी तरह समझता है और इसलिए सुरक्षा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देता है। कंपनी को CRISIL और ICRA जैसी जानी-मानी वित्तीय एजेंसियों से AAA की रेटिंग प्राप्त हुई है, जो उनके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और स्थिरता को दर्शाती है।
पारंपरिक पोस्ट-ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के साथ बजाज फाइनैंस डिजिटल FD की तुलना
| पहलू | बजाज फाइनैंस डिजिटल FD पोस्ट | पोस्ट-ऑफिस सेविंग्स अकाउंट |
| ब्याज़ दरें (सालाना) | सालाना 8.85% तक | 4% सालाना |
| मेच्योरिटी | 42 महीने | अनुपलब्ध |
| डिपॉजिट की न्यूनतम रकम | 15,000 रुपये | 500 रुपये |
| डिपॉजिट की अधिकतम रकम | 5 करोड़ रुपये | कोई अधिकतम सीमा नहीं |
बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट में कैसे निवेश करें
1. बजाज फिनसर्व की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
2. इन्वेस्टमेंट सेक्शन में जाएं और फिक्स्ड डिपॉजिट पर क्लिक करें।
3. इस पेज के ऊपरी हिस्से में 'ओपन FD' पर क्लिक करें।
4. अपने 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर भरें और अपने फोन पर भेजे गए OTP को वेरीफाई करें।
5. निवेश की रकम, निवेश की समय-सीमा और पे-आउट फ्रीक्वेंसी जैसी सभी जानकारी प्रदान करें। फिर अपना PAN और जन्मतिथि भरें।
6. अपना KYC पूरा करें। अगर आप मौजूदा ग्राहक हैं, तो हमारे पास उपलब्ध जानकारी को वेरीफाई करें, या इसमें आवश्यक बदलाव करें। नए ग्राहक आधार कार्ड का उपयोग करके अपना KYC पूरा करें।
7. फिर स्क्रीन पर एक घोषणा प्रदर्शित की जाएगी, जिसे सावधानी से पढ़ें और नियम एवं शर्तों से सहमति जताएँ। अपने बैंक की जानकारी भरें और भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
8. ट्रांजैक्शन के लिए नेट बैंकिंग/UPI या NEFT/ RTGS की मदद से अपने निवेश की प्रक्रिया को पूरा करें।
निष्कर्ष
बजाज फाइनैंस डिजिटल FD के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट में एक नई लहर की शुरुआत हुई है, जो बेहद सुविधाजनक होने के साथ-साथ बेहतर ब्याज़ दरों और फ्लैक्सिबिलिटी का फायदा देता है। चाहे आप एक जानकार निवेशक हैं या अभी निवेश की शुरुआत करने वाले हैं, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और इसकी बेहतरीन विशेषताएं इसे आपके आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाती हैं। याद रखिए, निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह रिसर्च करना और अपनी आर्थिक जरूरतों को समझना सबसे ज्यादा मायने रखता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।