Bandhan Mutual Fund ने रिटायरमेंट फंड लॉन्च किया है। यह लंबी अवधि के लिए शेयरों और डेट दोनों में ही निवेश करेगा। रिटायरमेंट फंड एक तरह की सॉल्यूशन आधारित स्कीम होती है। इसमें निवेश करने पर पैसा कम से कम पांच साल या रिटायरमेंट की उम्र तक लॉक हो जाता है। दोनों में से जो पहले होता है, वह लागू होता है। इस स्कीम का नाम बंधन रिटायरमेंट फंड (BRF) है। यह एसेट एलोकेशन के लिए डायनेमिक एलोकेशन स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करेगा। इससे इनवेस्टर्स को स्टॉक मार्केट में पार्टिसिपेट करने का मौका मिलेगा। हालांकि, इस स्कीम ने गिरावट के असर को कम करने के लिए कुछ उपाय किए हैं। यह स्कीम मार्केट की वैल्यूएशंस और आर्थिकि स्थितियों के आधार पर अपने एसेट एलोकेशन को एडजस्ट करेगी।
