Get App

RailTel Share Price: ₹108 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने से शेयर को लगे पंख, क्या आपने कर रखा है निवेश

RailTel Corporation of India Share Price: नवरत्न PSU रेलटेल ने बताया कि उसे महानदी कोलफील्ड्स से लगभग ₹107.61 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर महानदी कोलफील्ड्स के लिए 60 महीने के किराए पर MPLS VPN नेटवर्क बनाने के लिए है। यह प्रोजेक्ट 30 जून, 2031 तक पूरा होने वाला है।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jul 01, 2026 पर 2:37 PM
RailTel Share Price: ₹108 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने से शेयर को लगे पंख, क्या आपने कर रखा है निवेश
रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (RailTel Corporation of India) का शेयर प्राइस बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में NSE पर इंट्राडे में 5.57% बढ़कर ₹325.40 की छलांग लगाते नजर आया।

RailTel Corporation of India Share Price: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (RailTel Corporation of India) का शेयर प्राइस बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में NSE पर इंट्राडे में 5.57% बढ़कर ₹325.40 की छलांग लगाते नजर आया। हालांकि कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही स्टॉक की बढ़त थोड़ी कम हुई और शेयर 2.22 बजे के एनएसई पर 3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। शेयर में यह तेजी उस वक्त आई जब कंपनी ने ऐलान किया कि उसे कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स से एक डोमेस्टिक ऑर्डर मिला है।

रेलटेल का शेयर प्राइस आज NSE पर ₹311 प्रति शेयर पर खुला, जबकि मंगलवार को यह ₹307.95 पर बंद हुआ था।

इस तेज़ी के पीछे की क्या है वजह?

मंगलवार को पोस्ट-मार्केट एक्सचेंज फाइलिंग में, नवरत्न PSU रेलटेल ने बताया कि उसे महानदी कोलफील्ड्स से लगभग ₹107.61 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर महानदी कोलफील्ड्स के लिए 60 महीने के किराए पर MPLS VPN नेटवर्क बनाने के लिए है। यह प्रोजेक्ट 30 जून, 2031 तक पूरा होने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें