Bank Strike: अगर बैंक आपको बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना है तो आज शुक्रवार को जाकर निपटा लें। दरअसल, कल 28 जनवरी को चौथे शनिवार के कारण बैंद बंद रहेंगे। 29 जनवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंद बंद रहने वाले हैं। 30 जनवरी, सोमवार और 31 जनवरी, मंगलवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल है। इस कारण 30 और 31 जनवरी को बैंक ब्रांच का कामकाज प्रभावित होने वाला है। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई काम निपटाना है तो उसे आज जाकर निपटा लें क्योंकि अगले 4 दिन बैंक में काम नहीं होगा। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन और नेट बैंकिंग सर्विस काम करती रहेगी।
चार दिन बैंकों में नहीं होगा काम
शनिवार, 28 जनवरी 2023: चौथा शनिवार होने के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
रविवार, 29 जनवरी 2023: रविवार को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। 2015 में RBI ने घोषणा की कि भारत में प्राइवेट और PSU दोनों बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे।
सोमवार, 30 जनवरी 2023: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
मंगलवार, 31 जनवरी 2023: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
ग्राहक कल निपटा लें अपने काम
यदि आप जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में बैंक ब्रांच में जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये काम आज ही निपटा लें क्योंकि शनिवार से लेकर मंगलावर तक बैंक ब्रांच में कामकाज न के बराबर होगा। SBI बैंक पहले ही कह चुका है कि 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंक के रोजाना के काम पर असर पड़ सकता है।
SBI ने कहा हड़ताल से कामकाज होगा प्रभावित
SBI ने कहा कि हमें भारतीय बैंक संघ (IBA) ने जानकारी दी है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने यूएफबीयू के साथ जुड़ी एसोसिएशन यानी एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए आदि ने हड़ताल का नोटिस जारी किया है। बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग मनवाने के लिए 30 और 31 जनवरी 2023 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। SBI, Bank strike, United Forum of Bank Unions