केंद्र सरकार ने सेविंग्स को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लॉन्च की हैं। बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (Bank FD) के साथ-साथ ऐसी ही कुछ बचत योजनाएं हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना, स्मॉल सेविंग स्कीम और सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम।

सेविंग स्कीम्स में इंवेस्ट करने वाले हर व्यक्ति की यह जानने मे उत्सुकता होती है कि जो पैसा वे इन स्कीम्स में निवेश कर रहे हैं, वह कितने दिन में दोगुना यानी डबल हो जाएगा। अगर आप आसानी के यह कैल्कुलेट करना चाहते हैं कि किसी स्कीम में आपका पैसा कितने दिनों में डबल हो जाएगा तो आपको रूल ऑफ 72 (Rule of 72) जरूर जानना चाहिए।

Rule of 72

सेविंग्स स्कीम्स में इंवेस्ट करने पर जमाकर्ताओं को इंटरेस्ट मिलता है। Rule of 72 एक साधारण फॉर्म्यूला है, जिससे यह आसानी से पता चल जाता है कि किसी भी स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा कितने दिन में डबल हो जाएगा। इसे कैल्कुलेट करने के लिए आप किसी भी स्कीम में मिलने वाले रेट ऑफ इंटरेस्ट यानी ब्याज दर को 72 से भाग दें। फंड कितने दिन में डबल होगा यह निकल आएगा।

उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने PPF में अपना पैसा निवेश किया है और PPF अभी 7.1% इंटरेस्ट दे रहा है तो इसे 72 से भाग देने पर जो रिटल्ट आएगा वह होगा 10.14, यानी 10.14 साल में PPF में निवेश किया हुआ आपका पैसा डबल हो जाएगा। आपको बता दें कि PPF पर मिलने वाला ब्याज सरकार हर तिमाही तय करती है। 

इसी तरहल National Savings Certificate पर अभी 6.8% इंटरेस्ट मिल रहा है, तो 6.8 से भाग देने पर रिजल्ट आएगा 10.58, यानी इतने साल में इस स्कीम में आपका पैसा डबल हो जाएगा। इसी तरह आप किसी भी स्कीम में कितने दिन में पैसा डबल होगा, यह कैल्कुलेट कर सकेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।