Bank FD Vs PPF, NSC, छोटी बचत योजनाओं पर कितना मिल रहा है ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक 6-8 फरवरी के बीच हो रही है। आज बुधवार 8 फरवरी को रेपो रेट में बढ़ोतरी पर आरबीआई अपने फैसले की घोषणा करेगी। उम्मीद है कि आरबीआई रेपो रेट में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 9:22 AM
यहां बैंक एफडी और बचत योजनाओं के बीच ब्याज दरों की तुलना की गई है।

RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक 6-8 फरवरी के बीच हो रही है। आज बुधवार 8 फरवरी को रेपो रेट में बढ़ोतरी पर आरबीआई अपने फैसले की घोषणा करेगी। उम्मीद है कि आरबीआई रेपो रेट में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने से बैंक एफडी पर ब्याज बढ़ा सकते हैं। साथ ही लोन पर भी ब्याज बढ़ सकता है। यहां बैंक एफडी और बचत योजनाओं के बीच ब्याज दरों की तुलना की गई है।

बैंक Fixed Deposit

बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट टाइम डिपॉजिट होते हैं। इसमें जमाकर्ता एक निश्चित समय के लिए अपना पैसा रखते हैं, मान लीजिए, 6 महीने, 1 साल, 3 साल या 5 साल। बैंक इस जमा पर तय सालाना ब्याज देता है। एचडीएफसी बैंक आम जनता के लिए 7 प्रतिशत तक की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) के लिए 7.5 प्रतिशत तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। पीएनबी आम जनता के लिए 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।


आईसीआईसीआई बैंक आम जनता को 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बंधन बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में 25-50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। रिवाइज एफडी दरें 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर दी जा रही है।

लघु बचत योजनाएं (Small Saving Scheme)

ये सरकार की चलाई जा रही बचत योजनाएं हैं। छोटी बचत योजनाओं की तीन केटेगरी हैं- सेविंग डिपॉजिट, सोशल सिक्योरिटी और मंथली इनकम प्लान आदि। सेविंग डिपॉजिट में 1-3 साल की टाइम डिपॉजिट और 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट शामिल हैं। इनमें राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) जैसे बचत प्रमाणपत्र भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि खाता और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना शामिल हैं। मासिक आय योजना में मासिक आय खाता शामिल है।

ये हैं ब्याज दरें

1 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.5 फीसदी

2 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.8 फीसदी

3 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.9 फीसदी

5 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 7.0 फीसदी

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.0 प्रतिशत

किसान विकास पत्र: 7.2 प्रतिशत

सार्वजनिक भविष्य निधि: 7.1 प्रतिशत

सुकन्या समृद्धि खाता: 7.6 फीसदी

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: 8.0 प्रतिशत

मासिक आय खाता: 7.1 प्रतिशत।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।