FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की MPC बैठक अगले हफ्ते होने वाली है जिसमें वह ब्याज दरों को लेकर फैसला करेंगे। RBI ने मई 2022 से लगातार दरों में बढ़ोतरी की है और पिछले कुछ समय से इसमें बदलाव नहीं किया गया है। यही कारण है कि अभी तक Fixed Deposit (FD) अभी भी निवेश के लिए आकर्षक नजर आ रहा है। वह महंगाई को भी मात देने वाली दरों पर बना हुआ है। यहां आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की एफडी दरों की तुलना की गई है। एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को एफडी पर 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक सालाना 7.60 फीसदी तक एफडी पर ब्याज दे रहा है। पीएनबी सालाना 7.75 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये तक की FD पर है।
