बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश काफी सुरक्षित माना जाता है। इसकी वजह यह है कि छोटे-बड़े सभी बैंकों को आरबीआई के नियमों का पालन करना पड़ता है। बैंक के एफडी जमा पैसे के रिटर्न पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता है। एफडी पर इंटरेस्ट रेट ऑफर करने में स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का रिटर्न सबसे ज्यादा
बैंकों के एफडी स्कीम में ऑनलाइन भी निवेश किया जा सकता है। एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न देने में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ऊपर है। 5 साल के एफडी पर बैंक सालाना 8.25 फीसदी का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। इस बैंक में एक साल के एफडी पर इंटरेस्ट रेट सालाना 7.25 फीसदी है। जना स्माॉल फाइनेंस बैंक 3 साल के एफडी पर सबसे ज्यादा 8 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 7.5% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा
ईसॉफ स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल और 1 साल के एफडी पर 6 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल के एफडी पर 7.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल और 3 साल के एफडी पर 7.25 फीसदी का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल के एफडी पर 7.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। खास बात यह है कि ज्यादातर स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजंस को 0.50 फीसदी ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर करते हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 5 साल के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 8.25 फीसदी
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3 साल के एफडी पर 8 फीसदी इंटरेस्ट रेट
ईसॉफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3 साल और 1 साल के एफडी पर 6 फीसदी इंटरेस्ट
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1 और 3 साल के एफडी पर 7.25 फीसदी इंटरेस्ट रेट
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3 साल के एफडी पर 7.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट
बैंक ऑफ इंडिया की इस स्कीम में 6.85% इंटरेस्ट रेट
सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा 6.85 फीसदी इंटरेस्ट रेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफर कर रहा है। बैंक यह इंटरेस्ट रेट अपनी ग्रीन डिपॉजिट स्कीम के तहत ऑफर कर रहा है। इस स्कीम में 999 दिन के एफडी पर सालाना 6.85 फीसदी इंटरेस्ट रेट कमाया जा सकता है। सीनियर सिटीजंस के लिए इस स्कीम में इंटरेस्ट रेट 7.35 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.50 फीसदी है। 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग सीनियर सिटीजंस के तहत आते हैं। 80 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोग सुपर सीनियर सिटीजंस कैटेगरी में आते हैं।
5 लाख रुपये के निवेश पर इतना मिलेगा रिटर्न
अगर आप लाख रुपये का निवेश सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के एफडी में करते हैं तो 8.25 फीसदी के इंटरेस्ट रेट से 5 साल में आपका पैसा बढ़कर 7,52,132 रुपये हो जाएगा। इसमें इंटरेस्ट का 2,52,132 रुपये शामिल है। इसी तरह अगर आप बैंक ऑफ इंडिया की ग्रीन डिपॉजिट स्कीम में 5 लाख रुपये का निवेश 999 दिन के लिए करते हैं तो 6.85 इंटरेस्ट रेट से आपका पैसा बढ़कर 7,02,193 रुपये हो जाएगा।