FD Interest Rates: देश में वर्तमान में FD ब्याज दरें ऊंची होने के बाद भी निवेश के कई ऐसे ऑप्शन है जिसमें एक तय रिटर्न पाया जा सकता है। आज के समय में सरकार की चलाई जा रही कई समॉल सेविंग स्कीम भी निवेशकों को ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS), पीपीएफ (PPF), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC), बैंक एफडी ऐसी कई योजनाएं हैं जिनमें निवेश कर अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। सरकार को अक्टूबर से दिसंबर तक की तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को भी तय करना है।
