Get App

बैंक में FD, PPF, पोस्ट ऑफिस, Senior Citizens Savings में कहां लगाएं पैसे? जानिए किस स्कीम से हो जाएंगे मालामाल

Bank FD Vs Small Savings Schemes: ज्यादातर बैंक FD पर सालाना 7.75 फीसदी ब्याज मुहैया करा रहे हैं। जबकि स्मॉल सेविंग स्कीम्स में 8.2 फीसदी तक की ब्याज मिल रही है। वहीं इस बीच सरकार ने फेस्टिव सीजन से पहले स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि सरकार ने 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ा दी है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 01, 2023 पर 3:23 PM
बैंक में FD, PPF, पोस्ट ऑफिस, Senior Citizens Savings में कहां लगाएं पैसे? जानिए किस स्कीम से हो जाएंगे मालामाल
Bank FD Vs Small Savings Schemes: नई ब्याज दरें 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेंगी

Bank FD Vs Small Savings Schemes: हर कोई इस उम्मीद में अपनी गाढ़ी कमाई में से छोटी-बड़ी बचत (Saving) करता है कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें किसी भी तरह की वित्तीय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। हालांकि, इस लक्ष्य को पाने के लिए जरूरत होती है अपनी बचत के पैसों को सही जगह निवेश करने की। अगर आप सही जगह निवेश करते हैं तो मोटा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने PPF, सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (Senior Citizens Savings Schemes), सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) और पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (post office time deposits) समेत कई स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

हालांकि 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ा दी गई हैं। ब्याज दर 6.5 से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दी गई हैं। इसमें 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की ब्याज दरों में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन, इस बार भी सरकार ने PPF निवेशकों को निराश ही किया है। PPF की ब्याज दर को 7.1 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना और किसान विकास पत्र जैसी योजना के ब्याज को भी स्थिर रखा है। ये ब्याज दरें 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेंगी।

जानिए किस स्कीम में कहां कितना मिल रहा है ब्याज

वित्त मंत्रालय (finance ministry) की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सेविंग्स अकाउंट पर 4.0 फीसदी ब्याज मिल रहा है। पिछली तिमाही में भी यही ब्याज दिया जा रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें